गोरखपुर03नवम्बर*सीएम सिटी में ही हो रही सीएम के आदेशों की अवहेलना
सिटी रिपोर्टर
गोरखपुर। दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक कर पटाखों की दुकानों को आबादी से दूर लगवाने का निर्देश दिया है जबकि वहीं दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ के अपने शहर गोरखपुर में जिला प्रशासन द्वारा जो 12 स्थान पटाखों के लिए चिन्हित किए गए हैं वह सभी शहर के घनी आबादी से सटे हैं या यह कहें कि आबादी के बीचों बीच में हैं। गोरखपुर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आदेशों का खुद उनके ही शहर में खुला उल्लंघन कर रहा है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर की भयावहता के बाद भी बाजारों में कोरोना के लिए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का भी खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। बाजारों में लोगों की त्योहार को लेकर भारी भीड़ उमड़ी हुई है लेकिन लोगों के दिल में कोरोना के प्रति कोई भय नहीं दिखाई दे रहा है। लोग बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के खरीददारी कर रहे हैं।
व्यापारी नेता एवं समाजसेवी भानु प्रकाश ने कहा कि प्रशासन द्वारा पटाखों के लिए जो जगह चिन्हित कर दुकानों को लगाने की अनुमति दी गई है वह सभी शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं जहां सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण कोरोना का खतरा बढ़ गया है। लोग इसके प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।
अंत में समाजसेवी भानु प्रकाश ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं सूर्योपासना छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से कोराना से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील किया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*