February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा21दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से गोण्डा की खास खबरे

गोण्डा21दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से गोण्डा की खास खबरे

[21/12, 4:02 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोण्डा*
22.12.2021

▶️? *डीएम ने शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों को क्रियाशील करने के दिए आदेश*

▶️? *अलाव जलाने एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का दिये निर्देश*

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने शीतलहर को देखते हुए जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों रैन बसेरों को तत्काल प्रभाव से क्रियाशील करने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी रैन बसेरों में समस्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। कंबल, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त तहसीलों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जाए तथा कंबल वितरण एवं अलाव जलाने की तस्वीरें दैनिक रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराई जाए। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जिन जिन स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं उसकी दैनिक फोटो और सूचना उन्हें उपलब्ध कराई जाय इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया है कि शीत लहर को देखते हुए सभी सीएचसी, पीएचसी और सब सेंटर्स पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा अस्पतालों में स्थापित रैन बसेरों में समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने बढ़ते हुए ठंड के दृष्टिगत यह भी आदेश दिए हैं कि जनपद में संचालित सभी स्थाई व अस्थाई गो आश्रय केंद्रों पर गौवंशों के संरक्षण हेतु सभी सुविधाएं जैसे जूट के बोरे, भूसा व हरा चारा पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट के केसेज प्रदेश में बढ़ रहे हैं इसलिए तीसरी लहर से इंकार नहीं किया जा सकता है। अतः बचाव के दृष्टिगत पीकू वार्ड, कोविड हॉस्पिटल को तैयार रखा जाय साथ ही जनपद में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटो को भी समय-समय पर सक्रिय किया जाता रहे जिससे इमरजेंसी में कोई तकनीकी खराबी न आने पाए और आवश्यकता पड़ने पर आक्सीजन का उत्पादन किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जन सामान्य को कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव व सतर्क करने के लिए नगर निकायों व पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों स्थापित पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूक किया जाए एवं तत्काल प्रभाव से कोविड कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया जाए।
[21/12, 9:22 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोण्डा*
21.12.2021

▶️? *पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम 29 दिसंबर को*

▶️? *शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित होगा मण्डल स्तरीय कार्यक्रम*

श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित ने बताया है कि श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों के विवाह हेतु कन्या विवाह सहायता योजना संचालित की जा रही है जो कि प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।
मण्डल स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन शहीदे आजम सरदार भगत सिंह टामसन इंटर कॉलेज, मैदान में आगामी 29 दिसम्बर, 2021 को होगा जिसमें जनपद गोण्डा में अभी तक 300 से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग द्वारा आवेदन प्राप्ति हेतु निरन्तर प्रयास व कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के तहत हिन्दू, मुस्लिम, आदि सभी धर्मों के जोड़े अपनी धार्मिक आस्था, पूजा विधि के अनुसार विवाह संपन्न करवा सकते है, उसकी समुचित व्यवस्था की गयी है। सामूहिक विवाह का उद्देश्य सामाजिक समरस्ता को बढ़ाने दहेज जैसी कुप्रथा को कम करने एवं पुत्री के परिवार पर विवाह के कारण पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना, इस योजना का मूल उद्देश्य है। इस कड़ी में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिक जो विवाह की तिथि से सौ दिन या उससे अधिक पूर्व पंजीकरण करा चुके हों और जिनकी कन्या की उम्र 18 वर्ष से अधिक तथा वर की आयु 21 वर्ष से अधिक हो, ऐसे श्रमिक योजना के लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र हंै। पंजीकृत श्रमिक को अपने आवेदन पत्र के साथ कन्या एवं वर की आयु सम्बन्धित प्रमाण पत्र, अपना बैंक पासबुक, कार्य प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल एवं एक सहमति पत्र सहित आवेदन करना होगा, उसमें श्रमिक को 65 हजार रुपये पीएफएमएस के माध्यम से तथा कन्या एवं वर के पोषाक हेतु कुल 10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी। विवाह के आयोजन का खर्च एवं विवाह स्थल का खर्च विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने समस्त समाज सेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थान, जनजाति संगठन एवं समस्त व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कराने में सहयोग प्रदान करें, यह एक पुनीत कार्य है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर- 9140075159, 94578196371 अथवा 8787286935 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अन्तिम तारीख 22 दिसंबर है।
[21/12, 9:22 PM] +91 88586 08720: 94/116/12/21-22
*सूचना विभाग गोंडा*
दिनांक: 21 दिसंबर, 2021

*27 दिसंबर से 4 जनवरी तक जनपद के सभी विकास खंडों में रोजगार शिविर का आयोजन*

*एसआईएस सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के लिए विशेष भर्ती अभियान*

मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया है कि श्री पी0के0 सिंह कम्पान्डेन्ट क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ द्वारा भारतीय सुरक्षा दक्षता के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थाई रोजगार प्रदान किये जाने हेतु शिविर का आयोजन तिथिवार सभी विकासखंडों में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की भर्ती ब्लॉक स्तर पर 27 दिसंबर, से 04 जनवरी, 2022 तक जनपद के सभी विकासखंड मुख्यालयों में किया जायेगा।
भर्ती अधिकारी श्री बालकेश कुमार ने बताया है कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक मापदंड जिसमें लंबाई 170 सेंटीमीटर एवं सुरक्षा जवान के लिए 168 सेंटीमीटर, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर तथा उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच, वजन 56 से 90 किलो ग्राम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवकों को इस निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधा अनुसार संबंधित ब्लॉक में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के लिए रु0-350 का शुल्क जमा करना होगा।
उन्होंने बताया है कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशों में कर रही है इस शिविर में सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्रावधानों सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि निर्धारित तिथिवार जनपद के सभी विकासखंडों में रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा भर्ती में किसी प्रकार अवैधानिक कार्य न हो ताकि बेरोजगारों को रोजगार सुलभता मिलने में सहायता मिल सके। विकासखंड झंझरी व इटियाथोक में 27 दिसंबर, बेलसर व छपिया में 28 दिसंबर, करनैलगंज व हलधरमऊ में 29 दिसंबर, बभनजोत व मनकापुर में 30 दिसंबर, नवाबगंज व मुजेहना 31 दिसंबर, परसपुर व कटरा बाजार 1 जनवरी, पड़रीकृपाल व तरबगंज 3 जनवरी, रुपईडीह व वजीरगंज में आगामी 4 जनवरी 2022 को रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा।
[21/12, 9:22 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोण्डा*
22.12.2021

▶️? *डीएम ने शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों को क्रियाशील करने के दिए आदेश*

▶️? *अलाव जलाने एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का दिये निर्देश*

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने शीतलहर को देखते हुए जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों रैन बसेरों को तत्काल प्रभाव से क्रियाशील करने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी रैन बसेरों में समस्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। कंबल, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त तहसीलों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जाए तथा कंबल वितरण एवं अलाव जलाने की तस्वीरें दैनिक रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराई जाए। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जिन जिन स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं उसकी दैनिक फोटो और सूचना उन्हें उपलब्ध कराई जाय इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया है कि शीत लहर को देखते हुए सभी सीएचसी, पीएचसी और सब सेंटर्स पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा अस्पतालों में स्थापित रैन बसेरों में समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने बढ़ते हुए ठंड के दृष्टिगत यह भी आदेश दिए हैं कि जनपद में संचालित सभी स्थाई व अस्थाई गो आश्रय केंद्रों पर गौवंशों के संरक्षण हेतु सभी सुविधाएं जैसे जूट के बोरे, भूसा व हरा चारा पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट के केसेज प्रदेश में बढ़ रहे हैं इसलिए तीसरी लहर से इंकार नहीं किया जा सकता है। अतः बचाव के दृष्टिगत पीकू वार्ड, कोविड हॉस्पिटल को तैयार रखा जाय साथ ही जनपद में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटो को भी समय-समय पर सक्रिय किया जाता रहे जिससे इमरजेंसी में कोई तकनीकी खराबी न आने पाए और आवश्यकता पड़ने पर आक्सीजन का उत्पादन किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जन सामान्य को कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव व सतर्क करने के लिए नगर निकायों व पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों स्थापित पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूक किया जाए एवं तत्काल प्रभाव से कोविड कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया जाए।
[21/12, 9:22 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोण्डा*
22.12.2021

▶️? *तिलहनी फसलों के उत्पादन को लेकर मेला 23 दिसंबर को, किसानों का होगा सम्मान*

—> जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि कृषि विज्ञान केन्द्र गोपालग्राम गोण्डा में पूर्वान्ह समय साढ़े दस बजे से कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद के किसानों को तिलहनी फसलों के उत्पादन हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिले समस्त खण्ड विकास अधिकारियों तथा समस्त उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों को  जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की भाँति वर्तमान वर्ष 2021-22 में किसान सम्मान दिवस की कार्य योजना में माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चैधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस पर 23 दिसंबर को कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों के किसानों को रबी- 2020-21 एवं खरीफ 2021-22 के विभिन्न फसलों एवं अन्य उत्पादों पर क्राॅप  कटिंग के आधार पर जनपद में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले कृषकों को सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर डीएम ने उप कृषि निदेशक गोण्डा कोे पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया है। उन्होंने बताया कि मेला कृषि विज्ञान केन्द्र, गोपालग्राम के प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों व एडीओ एजी को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विकासखंड, तहसील से अधिकाधिक किसानों की भागीदारी कराना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद के अधिक से अधिक किसानों द्वारा किसान मेला में प्रतिभाग कर कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों से तिलहनी फसलों की खेती पर तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकें साथ ही साथ किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम से प्रेरित होकर आधुनिक तकनीकी अपनाने हेतु प्रेरित होंगे। इसके अलावा कृषि से सम्बद्ध विभाग जैसे उद्यान, पशुपालन, गन्ना, मत्स्य, रेशम एवं डेयरी द्वारा अपने-अपने विभाग के जनपद स्तर पर सम्मानित होने वाले किसानों को प्रतिभाग करायेगें ।
[21/12, 9:22 PM] +91 88586 08720: 96/116/12/21-22
*सूचना विभाग गोण्डा*
दिनांकः 21 दिसम्बर, 2021

*जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आगामी 28 दिसंबर को*

उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र गोंडा ने बताया है कि जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी 28 दिसंबर 2021 को पूर्वाहन 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की जायेगी।
इस बैठक में ससमय प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है।
[21/12, 9:22 PM] +91 88586 08720: 97/116/12/21-22
*सूचना विभाग गोण्डा*
दिनांकः 21 दिसम्बर, 2021

*तहसील सदर गोंडा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन*

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ‘ डॉ० दीपक स्वरूप सक्सेना के आदेश के अनुपालन में तहसील सभागार सदर गोण्डा में विवाद के वैकल्पिक समाधान केन्द्र (ए०डी०आर०) की प्रक्रियायें व लाभ तथा मध्यस्थता व लोक अदालत विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील सभागार सदर में आयोजित विधिक शिविर में सचिव श्री सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि ए ० डी ० आर ० का अर्थ है वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र , जिसके अन्तर्गत विवाद समाधान की वे प्रक्रियाएँ तकीनीकें आती है जो विवाद में उलझे पक्षों को बिना मुकदमे के ही विवाद का समाधान खोजने में सहायता करती हैं।
सचिव श्री सिंह द्वारा मध्यस्थता व लोक अदालत के लाभ की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्रक्रिया में विवाद का अविलम्ब व शीघ्र समाधान हो जाता है , समय व खर्चा की बचत होती है। न्यायालय प्रक्रिया से राहत मिलती है . अत्यधिक सरल एवं निष्पक्ष प्रक्रिया होती है विवाद का हमेशा के लिए प्रभावी एवं सर्वमय समाधान होता है , अनौपचारिक निजी तथा पूर्णतः गोपनीय प्रक्रिया होती है , सामाजिक सद्भाव कायम रखने में सहायक तथा मध्यस्थ वाले मामले में कोई अपील या कोई संशोधन नही होता है , विवाद का अन्तिम रूप से निपटारा हो जाता है। तथा मध्यस्थता में विवाद निपटाने पर दादी कोर्ट फीस एक्ट 1870 की धारा 16 के तहत पूरा न्यायालय शुल्क लेने का हकदार होता है।
जागरूकता शिविर में उपस्थित तहसीलदार सदर द्वारा भी लोक अदालत के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। शिविर में सचिव द्वारा वैवाहिक प्रकरणों के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का विशेष लोक अदालत के माध्यम से समाधान हेतु जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 22.01.2022 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें वैवाहिक प्रकरणों के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा।
इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह उप जिलाधिकारी सदर , नायब तहसीलदार अमित यादव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के लिंपिक मुकेश कुमार वर्मा व पी ० एल ० वी ० प्रभुनाथ आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार आज ही जनपद गोण्डा के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्री कृष्ण प्रताप सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में कुल 51 किशोर में से जनपद गोण्डा के 15 किशोर , जनपद बहराइच के 21 किशोर जनपद बलरामपुर के 12 किशोर तथा जनपद श्रावस्ती के 03 किशोर उपस्थित पाये गये। शिविर में उपस्थित किशोरों को श्रम अधिनियम के तहत भी बाल श्रम निवारण हेतु विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक रमाशंकर कनोजिया , केयर टेकर अशरफी लाल , हरिश्चन्द्र संतोषी , अशकालिक रसोइया संजीव एवं होमगार्ड मनीराम गुप्ता , रामचन्दर गोस्वामी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा व पी० एल० वी० प्रभुनाथ आदि उपस्थित रहे।
[21/12, 9:23 PM] +91 88586 08720: 97/116/12/21-22
*सूचना विभाग गोण्डा*
दिनांकः 21 दिसम्बर, 2021

*राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश के गोण्डा में आधार सेवा केंद्र का किया उद्घाटन*

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास तथा उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आधार सेवा केंद्र, गोण्डा का उद्घाटन किया । आधार सेवा केंद्र, गोण्डा के पास प्रति दिन 500 निवासियों को आधार से सम्बंधित सेवाओं को प्रदान करने की क्षमता है।
इस दौरान श्री राजीव चंद्रशेखर ने सभी को बधाई दी और कहा की माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है की किस प्रकार आम लोगों के जीवन को टेक्नोलॉजी के उपयोग के माध्यम से आसान बनाया जा सके और आधार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे बताया की आधार और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण-डीबीटी के उपयोग के कारण भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। टेक्नोलॉजी के उपयोग ने लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। उन्होंने डिजिटल इंडिया अभियान के बारे में बात करते हुए कहा की कोरोना के समय लोगों का जीवन बहुत मुश्किल होता अगर हम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विकसित नहीं होते। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विकास के कारण युवाओ को और अधिक अवसर मिलेंगे उन्होंने कहा। “डिजिटल उत्तर प्रदेश मिशन” के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा की कई कंपनिया अब उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार है और उत्तर प्रदेश तकनिकी के क्षेत्र में बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
श्री अजय प्रकाश साहनी, सचिव, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस अवसर पर कहा कि अब तक 63 आधार सेवा केंद्र की स्थापना पूरी हो चुकी है और काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा की पुरे देश में 57000 से अधिक आधार सेंटर कार्यरत है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री सौरभ गर्ग ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि प्राधिकरण नागरिकों के लिए आधार सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसके अंतर्गत हम ऑनलाइन आधार अपडेशन सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जहां निवासी मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं और यूआईडीएआई के स्वयं सेवा अपडेट पोर्टल पर भी सेवा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया की अस्पतालों में भी बच्चों के आधार नामांकन की सुविधा प्रदान की जा रही है ताकि जन्म के समय ही बच्चों का आधार नामांकन कराया जा सके। उन्होंने आगे बताया की सभी आधार सेवा केंद्र वातानुकूलित हैं, जिन्हें पर्याप्त बैठने की क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है।
इस अवसर पर माननीय विधायक प्रतीक भूषण सिंह, ने कहा की आधार सेवा केंद्र पर आधार से सम्बंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध है और अब वाराणसी की जनता को आधार से सम्बंधित सभी सेवाए आसानी से इस आधार सेवा केंद्र के माध्यम से मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश ने आधार संतृप्ति स्तर 94.03 प्रतिशत (2021 की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर) हासिल कर लिया है।
आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए, उत्तर प्रदेश में 11597 से अधिक आधार किट काम कर रहे हैं (जिसमें 2700+ सीएससी बीसी और 3000+ आईपीपीबी सीईएलसी किट शामिल हैं)। इन किटों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 6.60 लाख नए आधार नामांकन और 19.82 लाख अपडेट किए हैं।
गोण्डा जिले में ही, 178 आधार किट कार्यरत हैं (जिसमें 56 सीएससी बीसी और 66 आईपीपीबी सीईएलसी किट शामिल हैं)। इन किटों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 14.33 हजार नए आधार नामांकन और 28 हजार आधार अपडेट किए हैं।
इस इस अवसर पर माननीय विधायक गोण्डा सदर श्री प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अर्पित गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
[21/12, 9:23 PM] +91 88586 08720: *गोंडा सूचना विभाग*

गोंडा।
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित आश्रय गृह गोंडा का औचक निरीक्षण नगर मजिस्ट्रेट श्री अर्पित गुप्ता जी के द्वारा किया गया निरीक्षण के समय परियोजना अधिकारी विनोद कुमार सिंह एवं जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह उपस्थित रहे lमहोदय के द्वारा आश्रय गृह में साफ-सफाई पेयजल लाइट आदि अवस्थाओं को और सही किए जाने हेतु निर्देशित किया गयाl जिस को सही किए जाने हेतु परियोजना अधिकारी द्वारा एक दिवस का समय मांगा गया।

Taza Khabar