गोण्डा08नवम्बर*वाहन की चपेट में आने से सड़क पर दौड़ लगा रहे युवक की मौत*
कर्नलगंज/परसपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत कर्नलगंज- नवाबगंज मार्ग पर सोमवार की सुबह परसपुर के ग्राम बसंतपुर मजरा पचई पुरवा के पास अज्ञात चौपहिया वाहन की चपेट में आने से सड़क पर दौड़ लगा रहे एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर के ग्राम पंचायत बसंतपुर मजरा डेलई पुरवा निवासी रोहित यादव उम्र करीब 17 वर्ष पुत्र लल्लू यादव सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे कर्नलगंज नवाबगंज हाईवे पर गांव के ही समीप रोड पर दौड़ लगा रहा था उसी दौरान एक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ में दौड़ लगा रहे अन्य साथी और स्थानीय राहगीरों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य सेवा के एम्बुलेंस को दी जिसके बाद उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टर लवकेश शुक्ला ने युवक के मौत होने की पुष्टि की है। वहीं उसके मौत से गांव में मातम पसरा है और परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*