गोण्डा08नवम्बर*मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के तहत ग्राम गोनवा में चौपाल लगाकर किया गया जागरूक*
कर्नलगंज,गोण्डा । उत्तरप्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे लगातार अपराधों (छेड़छाड़,शोषण,दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, आदि) की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु थाना कोतवाली कर्नलगंज के मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत गोनवा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे-यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराते हुए समस्याओं को सुना गया।इसी के साथ पीड़ित महिलाओं की सुविधाओं के दृष्टिगत बनाए गए वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 155260 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम के सदस्य के रूप में आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी ललित कुमार,महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*