पहाड़ापुर में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में बैठक कर मतदान करने की ग्रामीणों से की गई अपील
(ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रधान प्रतिनिधि ने अंगौछे का वितरण कर बीजेपी प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजयश्री दिलाने का किया गया आह्वान)
कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा। तहसील के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने से सभी दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी गोट बिछाने में तेजी से जुटे हैं। इस बार प्रत्याशी किसी तरह की कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते हैं। वहीं छोटी छोटी बातों पर गंभीरता से विचार-विमर्श हो रहा है। इसी कड़ी में कटराबाजार से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गांव गांव बैठक कर जनसंपर्क करने का दौर भी काफी तेज हो गया है। जहां मतदाताओं को सरकार की नीतियों के साथ संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुये भाजपा के पक्ष में करने का प्रयास जारी है।
कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व विधायक बावन सिंह के समर्थन में रविवार को हलधरमऊ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं विधायक के सुपुत्र वैभव सिंह ‘मोनू’ की उपस्थिति में ग्राम पंचायत पहाड़ापुर के प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बैठक कर जनसंपर्क करते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने एवं सहयोग करने की अपील की गई। वहीं बैठक में सहयोगी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मौजूद काफी संख्या में ग्रामीणों में अंगौछे का वितरण कर कार्यकर्ताओं से तेजी से जुटकर मेहनत करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने हेतु भाजपा प्रत्याशी बावन सिंह को विजयश्री दिलाने का आह्वान किया गया। जिसमें युवा भाजपा नेता वैभव सिंह ‘मोनू’ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों की कथनी और करनी में अंतर है। राज्य सरकार की समस्त योजनाओं के विषय में लोगों को बताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित करते हुए अन्त में कहा गया कि क्षेत्रवासियों को योगी सरकार द्वारा किये गये कार्यो और सरकार की भविष्य की योजनाओं को देखते हुए एक बार पुनः उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लानी जरूरी है। यह संकल्प लेकर हम सभी को अपने सम्मिलित प्रयासों से प्रत्याशी बावन सिंह को रिकार्ड मतों से जिताना होगा। इस मौके पर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*