गोंडा 20 फरवरी *पीड़ित वृद्ध महिला ने दबंगो के विरुद्ध की आनलाइन शिकायत, पेड़ काटने का आरोप*
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम नरायनपुर मांझा के बकियन पुरवा निवासिनी वृद्ध महिला प्रेमा देवी ने कोतवाली पुलिस को ऑन लाइन तहरीर भेजी है। जिसमें कहा गया है कि गांव के ही कुछ लोग उसकी आबादी की भूमि में लगे बेर व अंजीर के वृक्ष की शाखाएं काटकर ले जाने लगे। मना करने पर गाली देते हुये उसे मारने के लिये दौड़ा लिए, जिस पर गांव वालों ने उसे बचाया। वृद्ध महिला का आरोप है कि उक्त लोग उसकी भूमि को जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। यदि उन्हें रोंका नही गया तो घर सहित उसकी सम्पूर्ण सम्पत्ति कब्जा कर लेंगे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
बांदा4अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
कानपुर देहात 4 अप्रैल 2026**जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 04 अप्रैल को तहसील अकबरपुर संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*