गोंडा 16 मार्च *सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
कर्नलगंज, गोण्डा। बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कर्नलगंज-परसपुर मार्ग स्थित मजरा नचनी के पास की है। बुधवार को जनपद बहराइच के थाना हुजूरपुर अन्तर्गत ग्राम सुतौली निवासी विपिन सिंह कर्नलगंज परसपुर मार्ग पर बाइक से जा रहे थे। जो नचनी के पास पहुंचे ही थे कि एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज के अधीक्षक डॉ.सुरेश चन्द्रा ने बताया कि दुर्घटना में घायल विपिन सिंह को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*