September 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोंडा 12 सितंबर *सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गोंडा आगमन पर सीएम योगी पर साधा निशाना,कहा आनी चाहिये शर्म*

गोंडा 12 सितंबर *सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गोंडा आगमन पर सीएम योगी पर साधा निशाना,कहा आनी चाहिये शर्म*

गोंडा 12 सितंबर *सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गोंडा आगमन पर सीएम योगी पर साधा निशाना,कहा आनी चाहिये शर्म*

( मुख्यमंत्री के ऊपर महिलाओं को सिम्बल बनाने का भी लगाया आरोप)

कर्नलगंज (गोण्डा) । उत्तरप्रदेश प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2022 की कामयाबी हेतु समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर जिले के कर्नलगंज विधान सभा क्षेत्र पहुंची सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का गोंडा जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र कर्नलगंज के छतौनी चौराहा,भंभुआ चौराहा,सकरौरा चौराहा तथा बसस्टॉप चौराहे पर फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान किसान इंटर कालेज भंभुआ में पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जूही सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश में कानून व्यवस्था का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश में लगातार घटित हो रहे अपराधों को लेकर सरकार संवेदनहीन है। महिला अपराध की बात पर उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर बात तो यह है कि जब अपराध घटित हो जाते हैं तो अधिकारियों को बचाया जाता है। सीएम योगी पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि घटना के बाद सीएम उड़न खटोला लेकर आते हैं और कहते हैं कि बड़ा ऐतिहासिक एक्शन लिया गया है,उन्होंने बड़े सख्त लहजे में कहा महिलाओं को सिम्बल बनाने वाले ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये। वहीं ओबैसी फैक्टर के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा संगठन काफी मजबूत है,कुछ लोग आते जाते रहते हैं ऐसे लोगों को हम गंभीरता से नहीं लेते।इस मौके पर पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह,एमएलसी महफूज खां,जिलाध्यक्ष पप्पू यादव,भंभुआ गन्ना सोसायटी के चैयरमैन चन्द्रेश प्रताप सिंह उर्फ ओजू भैया,गणेश कुमार पाण्डेय, मोहम्मद अजीज,हर्षवर्धन मिश्रा, मनोज यादव,दलजीत यादव,अवधेश सिंह राठौर,राजकुमार सिंह,राहुल सिंह,सुनील सिंह,गिरिजा शंकर सिंह,इकबाल रजा कुरैशी,विजय बाबा सहित समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। वहीं इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई पड़ा।

Taza Khabar