गोंडा 11 फरवरी *कन्हैया लाल इण्टर कालेज से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली*
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज में के०एल० इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। कर्नलगंज कस्बे में संचालित कन्हैयालाल इण्टर कालेज के शिक्षक/ एनसीसी मेजर राजाराम के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे प्रधानाचार्य डी०पी० मौर्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जो कालेज से निकल कर स्टेशन रोड सर्वामाई थान सहित मुख्य मार्गों से होते हुये नगर भ्रमण करके पुनः कालेज परिसर पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। इस बीच स्लोगन के माध्यम से छात्र छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसमें “छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान।” करें राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान। सबकी सुने सभी की जाने, निर्णय अपने मन की माने। आपका मतदान लोकतंत्र की जान आदि शामिल है। वहीं अंत मे प्रधानाचार्य डी०पी० मौर्य ने छात्र-छात्राओं के साथ कालेज के स्टाफ को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्काउट प्रभारी अमित श्रीवास्तव, नरेन्द्र बहादुर सिंह, राकेश सिंह, सतेन्द्र नाथ मिश्र, अनुपम मिश्र, शिव कुमार पाठक, आशाराम, जगदीश कुमार, रिंकू मणि गौतम, अमित यादव, जितेन्द्र मौर्य, शनि कुमार, मनोज कुमार, सीमा वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*