[2/6, 6:19 PM] +91 91258 42004: *बाइक व साईकिल की भिड़ंत मे महिला समेत दो लोग घायल* (एक जिला अस्पताल रेफर )
कर्नलगंज, गोण्डा। थाना कोतवाली कर्नलगंज के भंभुआ चौकी अन्तर्गत शनिवार को सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो लोग घायल हो गये। जिससे दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना भंभुआ चौकी के अन्तर्गत भंभुआ पेट्रोल पंप के पास की है। शनिवार को ग्राम जहांगिरवा निवासी मोहम्मद जाबिर उम्र करीब 18 वर्ष अपनी माँ खलीकुन सफीक उम्र 45 वर्ष को साइकिल पर बैठाकर किसी कार्य से भंभुआ गया था। वहां से दोपहर बाद दोनों मां-बेटे वापस आ रहे थे। अभी वह पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे ही थे कि एक बाइक की चपेट में आकर दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये। जिससे दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने ख़लीकुन सफीक को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। उक्त संबंध में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि ख़लीकुन सफीक को जिला अस्पताल के लिये रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में लिया गया है, अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
[2/6, 6:19 PM] +91 91258 42004: *ग्राम बबुरास में मनमानी तरीके से व पीले ईंटो से कराया जा रहा सड़क निर्माण*
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकासखण्ड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम बबुरास निवासी सुरजन सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि ग्राम पंचायत पैरौरी के ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि मनमानी पूर्वक कार्य कर रहे हैं।पत्र में कहा गया है कि उसके घर से मुरावन टोला जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वह अपने सहन दरवाजे की भूमि में नादा रखकर पशुओं को खिला रहा था। जिसे हटाकर द्वेष भावना से वहां काफी चौड़ाई में रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि उससे आगे ग्राम प्रधान के दरवाजे के सामने खाली पड़ी सरकारी भूमि में काफी पतला मार्ग बनाया जा रहा है,जो नियम के विपरीत है। इसी के साथ अधिक धन बचाने की नियत से सड़क के निर्माण में बड़े पैमाने पर मानक और गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। जहां पीली ईंट का रोड़ा डालकर पीली ईंट से ही सड़क की एजिंग कराई जा रही है। पीड़ित ने प्रकरण की जांच करके पूरी सड़क को एक रूपता से बराबर की चौड़ाई में मानक के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की है। उक्त संबंध में संयुक्त खंड विकास अधिकारी श्री कांत तिवारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जायेगी।
[2/6, 6:19 PM] +91 91258 42004: *मंदिर परिसर में संदिग्धावस्था में फंदे से लटकी मिली लाश,फैली सनसनी*
गोण्डा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़गांव में स्थित चिंटूबाबा मंदिर परिसर में शनिवार को संदिग्ध अवस्था में करीब 16 वर्षीय एक किशोर का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कम्प मच गया। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
[2/6, 6:19 PM] +91 91258 42004: *दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार*
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसापुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे शौंच के लिये खेत में गई 17 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करके सफलता मिलने का दावा किया है।
विदित हो कि शुक्रवार की रात्रि को जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र अन्तर्गत एक नाबालिग दलित बालिका के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके सम्बन्ध में मृतका के पिता द्वारा थाना नवाबगंज में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु पांच टीमों का गठन किया। उक्त निर्देश के क्रम में थाना नवाबगंज व एसओजी की संयुक्त टीम ने सुरागरसी-पतारसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की मदद से घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये 25000 रूपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त महेश यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मात्र 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त महेश यादव को गोली लग गयी। गिरफ्तार अभियुक्त महेश यादव का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे अभियुक्त संजय को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 50,000 रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*