गोंडा 05 अगस्त *अनियंत्रित वाहन के टक्कर मारने से हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल* ( गोंडा किया गया रेफर, बलमत्थर की है घटना)
कर्नलगंज (गोंडा) । स्थानीय क्षेत्त के कर्नलगंज नवाबगंज मार्ग स्थित कर्नलगंज परसपुर बार्डर पर एक अनियंत्रित वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और ज्यादा रक्त स्राव होने लगा। दुर्घटना के बाद पहुँचे परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा उसे घायलावस्था में सीधे गोण्डा ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र ददिबल सिंह निवासी बलमत्थर (सड़किहन पुरवा) किसी कार्य से घर से निकले थे और कर्नलगंज नवाबगंज मार्ग पर पहुंचे ही थे कि इसी बीच परसपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार विक्रम को टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप बाइक को घसीटते हुये कुछ दूर तक लेकर चली गयी। गंभीर रूप से घायल युवक के नाक से बहुत तेजी से रक्तस्राव शुरू हो जाने से दुर्घटना के बाद पहुँचे स्थानीय लोगों व परिजनों द्वारा उन्हें इलाज हेतु सीधे गोण्डा ले जाया गया। जहां दुर्घटना में घायल युवक का इलाज जिला मुख्यालय स्थित ओ एन पाण्डेय नर्सिंग होम में चल रहा है।

More Stories
नैनीताल16जून26*कैंची धाम मेला 2026: शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के बाद नैनीताल पुलिस ने जताया जनता और प्रशासन का आभार
कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*
सुलतानपुर16जून26* शान्तिभंग में कुल 48 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।*