*गुरूग्राम 17जुलाई25*कर्मचारी से ट्रांसफर करवाने के नाम पर रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*
*केंद्रीय मंत्री का पी.ए. बनकर पुलिस कर्मचारी से ट्रांसफर करवाने के नाम पर रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*
फर्जी PA बनाकर लोगों से आरोपी करता था फर्जीवाड़ा
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के PS नवीन कौशिक के नाम का करता था झूठा इस्तेमाल
फर्जी PA को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
फर्जी PA सुनील रेवाड़ी का रहने वाला
—————-
पुलिस थाना सैक्टर-17/18, गुरुग्राम में हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया गया कि जून-2025 में इसके एक दोस्त के माध्यम से इसकी मुलाकात सुनील नामक एक व्यक्ति से हुई थी। इसके दोस्त ने बताया था कि सुनील की बड़े-बड़े अधिकारियों व मंत्रियों जानकारी है।
इसकी सुनील से मुलाकात होने के बाद सुनील ने बताया कि उसकी (सुनील) बड़े-बड़े अधिकारियों व मंत्रियों से जानकारी है व केंद्रीय मंत्री के पी.ए. नवीन कौशिक को अच्छे से जानता है तो इसने सुनील से अपनी ट्रांसफर करवाने की बात कही तो सुनील ने ट्रांसफर करवाने के बदले 50 हजार रुपयों की मांग की। इसने दिनाँक 09.07.2025 को 50 हजार रुपयों में से 20 हजार रुपए सुनील के फोन-पे में ट्रांसफर कर दिए, परन्तु सुनील ने इसकी ट्रांसफर नही कराई। फिर सुनील ने दिनाँक 15.07.2025 को इसके पास एक फोन कॉल आई और फोन करने वाले ने खुद की पहचान केंद्रीय मंत्री का पी.ए. नवीन कौशिक के रूप में कराते हुए इसको कहा कि तुम्हारी बदली हो जाएगी तुम बचे हुए रुपए सुनील को भेज दो। इसने उस फोन करने वाले व्यक्ति की आवाज पहचान ली जो सुनील की ही आवाज थी, सुनील ने खुद को केन्द्रीय मंत्री का PA बताकर ट्रांसफर कराने के नाम पर इसके साथ धोखाधड़ी करके ठगी की है। इस शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर 17/18, गुरुग्राम में सबन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️पुलिस थाना सैक्टर 17/18, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में केंद्रीय मंत्री का PA बनकर ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को आज दिनांक 16.07.2025 को गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान *सुनील कुमार (उम्र 38 वर्ष, शिक्षा 10वीं) निवासी गांव जैनाबाद जिला रेवाड़ी (हरियाणा)* के रूप में हुई।
▪️ आरोपी से पुलिस पूछताछ व पुलिस अनुसन्धान में ज्ञात हुआ कि आरोपी सुनील पर 50 लाख रुपयों का कर्ज है, जिसके चलते सुनील ने बड़े अधिकारियों से जानकारी होने की बात बनाकर उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता से ट्रांसफर करवाने के नाम पर रुपए ठगे थे।
▪️आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया

More Stories
प्रयागराज 25 मार्च 26*”स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत,
अयोध्या25 मार्च 26*27 मार्च को रामनवमी पर्व के लिए ज़िला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू की।
मथुरा 25 मार्च 26*मथुरा जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बच्चियों को “MISSION SHAKTI”* के तहत किया गया जागरूक*