प्रयागराज 25 मार्च 26*”स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत,
यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका मंजूर..”*
हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मुकुंदानंद के खिलाफ आशुतोष ब्रह्मचारी ने माघ मेले में बटुक शिष्यों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्रयागराज के झूंसी थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी..
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मुकुंदानंद की तरफ से अग्रिम जमानत की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.
27 फरवरी को हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया गया था.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यौन शोषण के आरोपों को फर्जी बताया था.

More Stories
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 पूर्णियाँ विवि में गूँजा वंदे मातरम, पीजी परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा*
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी रेणु टीएलसी: 38 लाख से अधिक का कारोबार,