गिरिडीह झारखण्ड 28दिसम्बर 25*पत्नी से नाराज युवक ने ससुराल में मकान पर चला दिया बुलडोजर
झारखंड के गिरिडीह में पत्नी बार-बार मायके चली जा रही थी. इस बात से पति नाराज चल रहा था. ये नाराजगी इतनी बढ़ी की वह जेसीबी के साथ ससुराल आ गया. यहां बात बढ़ी और फिर युवक ससुराल के मकान को ध्वस्त करने की धमकी देने लगा. फिर पूरी चाहर दिवारी को ही गिरा डाला.
यह अनोखा मामला जमुआ थाना इलाके के सिरसिया गांव की है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटी तो युवक जेसीबी समेत फरार हो गया. अब इस मामले की सूचना जमुआ पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस पूरे घटना को अंजाम देने का आरोप पिंटू मंडल नामक युवक पर लगा है. पिंटू का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित गादी-चुंगलो में है.

More Stories
हल्द्वानी4मई26* बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दलवीर और संजय हुए गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*
कानपुर देहात 4 मई26*जेल से छुड़ाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी