कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज गाजीपुर, उत्तर प्रदेश
गाजीपुर31दिसम्बर*कृषि विज्ञान केंद्र पी जी कॉलेज गाजीपुर से प्राप्त आने वाले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
कृषि विज्ञान केंद्र पी जी कॉलेज गाजीपुर से प्राप्त आने वाले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा रहने की सम्भावना है तथा बारिस की सम्भावना नहीं है | अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 09 से 10 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है तथा उत्तर-पूर्वी हवा औसत 06 से 07 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है |
रबी फसलों गेंहू,जौ,सरसों ,चना,मसूर आदि बोई फसलों की निगरानी करें |
न्यूनतम तापमान में गिरावट को देखते हुए ठण्ड बढ़ने की सम्भावना है अतः किसान भाई आलू, सरसों व अन्य रबी फसलों में रोग व कीट व्याधि की निगरानी करें तथा पशुओं के आवास का उचित प्रबन्ध करें |
टमाटर की फसल में फल छेदक कीट की निगरानी करें तथा कीट का प्रकोप दिखाई देने पर क्षतिग्रस्त फलों की तुडाई कर नष्ट कर दे व उसके बाद स्पिनोसेड 48 EC दवा का 1 मिली प्रति 4 लीटर पानी की दर से मौसम साफ़ रहने पर छिडकाव करें |
मशरूम फसल में तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस बनाए रखें तथा बटन मशरुम के उत्पादन हेतु आद्रता 80-90 प्रतिशत बनाए रखें |
पशुओं के साथ नवजात शिशुओं का विशेष ध्यान रखें तथा ठण्ड से बचाने हेतु आवास का उचित प्रबंध करें |

More Stories
अबोहर पंजाब27जुलाई26*साढ़े चार किलो पोस्त व ड्रग मनी सहित पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर27जुलाई26*सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील कुमार उर्फ रिंकू ने नगर निगम के मेयर से कच्चे सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी करने की मांग की
कानपुर नगर27जुलाई26*पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से जीवन अस्त व्यस्त हुआ