गाजीपुर28मई2024*गाजीपुर में 29 मई को गृहमंत्री अमित शाह रोड शो करेंगे
वाराणसी से प्राची राय की चुनावी हलचल रिपोर्ट यूपीआजतक
गाजीपुर 28/05/24 भारत के गृहमंत्री अमित शाह 29 मई को भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में गाजीपुर में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके आगमन की तैयारियों व उसके सफल संचालन के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर व्यवस्था टोली की बैठक का आयोजन किया गया। रोड शो प्रभारी व बुंदेलखंड कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह 7वें व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार बंद होने के ठीक एक दिन पूर्व 29 मई को गाजीपुर नगर में रोड शो करेंगे। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि वो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो करेंगे। इसके बाद सहेड़ी निवासी बसपा कार्यकर्ता चंद्रदेव राम, मनोज कुमार तथा अमरजीत भारती को जिलाध्यक्ष ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

More Stories
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*
उत्तर प्रदेश2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार2अगस्त26*हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, चंडीगढ़ के थे सभी युवक…