गाजीपुर27जून25*स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वीं पुण्यतिथि मनाया गया
गाजीपुर से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वीं पुण्यतिथि स्वामी सहजानंद पीजी कालेज सभागार में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय और न्यास के वरिष्ठ सदस्यों ने स्वामी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
उपस्थित लोगों ने स्वामी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । न्यास का वृत्त विनोद राय ने प्रस्तुत किया। उन्होंने लोगों से न्यास को उसके सामाजिक कार्यों में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। न्यास का उद्देश्य व उसके भावी कार्यक्रमों के संबंध लेखा-जोखा मारुति कुमार राय ने सबके समक्ष रखा। न्यास की तरफ से अतिथियों एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत रासबिहारी राय ने किया।
श्री शशिधर राय ने भारत सरकार से स्वामी सहजानंद सरस्वती को भारत रत्न देने की मांग की तथा उनका एक भव्य स्मारक गाजीपुर में बनाए जाने के लिए आम जन से तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर विचार गोष्ठी स्वामी सहजानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की आज के समय में प्रासंगिकता विषय का विषय प्रवर्तन माधव कृष्ण ने करते हुए स्वामी सहजानंद को समकालीन लोगों में संतुलित एवं अनुकरणीय बताया तथा उनके जीवन पर सांगोपांग प्रकाश डालते हुए उनकी पुस्तक मेरा जीवन संघर्ष सबको पढ़ने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, प्रमोद दीक्षित, विजय कुमार राय, विनोद राय,विनय कुमार राय, मिथिलेश राय, दिनेश राय चौधरी, कृष्ण बिहारी राय, विजय शंकर राय, रविकांत राय, निराला राय, शशांक शेखर राय, विपुल राय, अरुण राय, रामनाथ ठाकुर, शिव शंकर राय , दिनेश चंद्र शर्मा, राधे श्याम ओझा, कृष्णा नंद राय, मारुति कुमार तथा बिपुल राय .डा विनिता राय. कनकलता राय . अर्चना राय। रंजना राय आदि मौजूद रहे । अध्यक्षता ओमनारायण प्रधान एवं संचालन राजेश राय ने किया।

More Stories
रीवा16जून26*माफिया राज पर प्रहार, पुलिस की छवि सुधारने की पहल: नवागत एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन के बड़े फैसले चर्चा मे
सुल्तानपुर16जून26*शिवगढ़ में ‘बिजली’ गुल, जनता बेहाल क्या जेई साहब को ‘एसी’ के बिना नींद नहीं आती*
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*