गाजियाबाद07फरवरी25*1660943 स्कूली छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी: सीएमओ*
*गाजियाबाद।* जिले के सभी सरकारी, प्राईवेट स्कूलों, मदरसों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो पर 10 फरवरी-2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाना है। इसके लिए बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अखिलेश मोहन ने जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी-2025 को 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी छात्र छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जानी है। 10 फरवरी को दवा खाने से वंचित बच्चों के लिए 14 फरवरी-2025 को मापअप रांउड में दवा खिलाई जाएगी।
उन्होने कहा कि एल्बेंडाजोल की 400 एमजी की गोली स्कूलों में आवश्यकतानुसार उपलब्ध करा दी गई है। एक से दो साल के बच्चों को आधी गोली चूर्ण बनाकर पानी के साथ देना है। दो साल से ऊपर के बच्चे एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खा सकते हैं। जनपद में कुल 1660943 स्कूली छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई 26 *सम्मान, सुरक्षा, समानता हिंसा के खिलाफ एकजुट हुआ नेउरा*
लखनऊ26जुलाई26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली26जुलाई26*PM मोदी Gen Z के बीच भी एक वैश्विक आइकन के रूप में उभरे हैं। *