गाजियाबाद01अक्टूबर23*पुलिस की एक शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है।
शहर के साई उपवन घूमने आई एक लड़की और उसके मंगेतर का पुलिस वालों ने सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। जेल भेजने की धमकी देकर एक हजार रूपया पेटीएम करा लिया। पुलिस वाले पीड़ित लड़की से बार बार अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे। मंगेतर गिड़गिड़ाता रहा लेकिन पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा। वसूली के उपरांत रात में उन्हें छोड़ा गया। 10 दिन तक अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लड़की और मंगेतर इधर उधर भटके तब जाकर एफआईआर दर्ज हुई। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस वालों को गिरफ्तार नही किया गया है। बताया जाता है की आरोपी पुलिस वाले एक पुलिस अफसर के खासमखास है।

More Stories
कानपुर नगर28अप्रैल26*जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन तक के अधिकारियों का नहीं मानता बिजली विभाग कोई भी आदेश
लखनऊ28अप्रैल26*मोहनलालगंज के मौरावां मोड़ पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को लेकर अब विरोध तेज हो गया है।
पूर्णिया बिहार28अप्रैल26*पहली डिजिटल जनगणना शुरू: घर बैठे भरें फॉर्म, 30 अप्रैल लास्ट डेट*