गया बिहार19जून24*गया पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
मो0 इमरान अली की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
SSP आशीष भारती ने बताया, “14 जून को ग्राम कमल बीघा में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस सूचना को काफी गंभीरता से लिया गया था… मामले में विषेश टीम का गठन किया गया था और जांच जारी थी। इसी क्रम में जानकारी मिली की मामले में शामिल नक्सली गया जिले के साथ आसपास के जिले में सक्रिय हैं। उनकी गतिविधि की जानकारी औरंगाबाद पुलिस और STF को दी गई। टीम द्वारा छापेमारी कर 2 नक्सलियों अमर जीत यादव और अलख देव यादव की गिरफ्तारी की गई। इनकी निशानदेही पर घटना में शामिल कुख्यात नक्सली संजय यादव और सुखेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।”

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*