गया बिहार19जून24*गया पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
मो0 इमरान अली की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
SSP आशीष भारती ने बताया, “14 जून को ग्राम कमल बीघा में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस सूचना को काफी गंभीरता से लिया गया था… मामले में विषेश टीम का गठन किया गया था और जांच जारी थी। इसी क्रम में जानकारी मिली की मामले में शामिल नक्सली गया जिले के साथ आसपास के जिले में सक्रिय हैं। उनकी गतिविधि की जानकारी औरंगाबाद पुलिस और STF को दी गई। टीम द्वारा छापेमारी कर 2 नक्सलियों अमर जीत यादव और अलख देव यादव की गिरफ्तारी की गई। इनकी निशानदेही पर घटना में शामिल कुख्यात नक्सली संजय यादव और सुखेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।”

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *रौटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिल्हौर कानपुर18 नवम्बर 26*बूथ केंद्रों के निरीक्षण के साथ उप जिलाधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद
नई दिल्ली 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 18 नवम्बर की प्रमुख खबरें-