गंगोह07मार्च24*क्षेत्र मे रेत खदान में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन के करीब घायल*
*राजीव कुमार*
*गंगोह/ लखनौती। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाईमाज़रा में अवैध रेत भरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे के साथ ईट बरसने लगी। इसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ब्लॉक के गांव नाईमजरा में रेत खनन को लेकर दो पक्षों हुई मारपीट व पथराव में महिला सहित दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताते चले की अवैध खनन को लेकर चर्चाओं में रहे खादर क्षेत्र के काफी लोग बैल बोगियों द्वारा रेत बेचने का धंधा करते हैं। ग्रामीण अपनीं जमीनों से रेत उठवाने के बदले पैसा वसुलते है। जीस करण इनमे आज विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे को रेत खनन व झगडे के लिए आरोपित कर रहे है। एक पक्ष ने तो फायरिंग का आरोप भी लगाया है। जबकि कोतवाली प्रभारी एसएन सिंह ने किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर न देने और फायरिंग को नकारते हुए जांच के बाद कार्यवाही की बात की है।*
More Stories
मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 26*ओला स्कूटी शोरूम पर ग्राहकों का हंगामा, समय पर सर्विस न मिलने से फूटा गुस्सा
मथुरा 22 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली से हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 22 सितंबर 26*हत्या का प्रयास करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*