खेरवाडा,9 नवम्बर*पंचायत समिति नयागाँव का प्रथम प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर आयोजित किया गया ।
उदयपुर जिले के उपखण्ड खेरवाडा की पंचायत समिति नयागाँव की ग्राम पंचायत असारीवाडा में पंचायत समिति नयागाँव का प्रथम प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर आयोजित किया गया ।
शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी,मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार थे । अतिथियाें ने शिविर में 22 आवासीय पट्टे,46 वृद्धाअवस्था पेन्शन के पीपीओ, व 13 जाेब कार्ड,दाे सामुदायिक पट्टाें का वितरण किया ।दाे पालनहार में स्वीकृति जारी की गई ।यह जानकारी स्थानीय सरपंच सुरेश कुमारअहारी ने दी तथा मुख्य ब्लाँक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र जैन ने शिविर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय राणावाडा का भूमि इन्द्राज दुरस्ती,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेटा के भूमि का पट्टा जारी करवाया ।
इस अवसर तहसीलदार नयागाँव शिवलाल,पंचायत समिति नयागाँव की विकास अधिकारी आरती गुप्ता,सरपंच देवीसिंह गरासिया,लिम्बाराम गरासिया,मुख्य ब्लाँक चिकित्सा अधिकारी अरुण मीणा,पूर्व सरपंच लक्ष्मण डामाेर,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल अहारी सहीत 19 विभागाें के अधिकारी कर्मचारी उपसि्थत थे ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जून 26* दसवीं को इमामबाड़ों-अखाड़ों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा ‘या हुसैन’ का नारा
नोयडा27जून26*नोएडा में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, महानगर कांग्रेस ने किया अखाड़ों का स्वागत, पुलिस व्यवस्था की सराहना
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त