खेरवाडा,1 दिसम्बर*प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर उपखण्ड अधिकारी खेरवाडा प्रमाेद सीरवी की अध्यक्षता में आयाेजित किया गया ।
उदयपुर विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा की पंचायत समिति नयागाँव की ग्राम पंचायत डबायचा में आज प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर उपखण्ड अधिकारी खेरवाडा प्रमाेद सीरवी की अध्यक्षता में आयाेजित किया गया ।
शिविर के मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार थे ।
मुख्य अतिथि पद से शिविर काे सम्बाेधित करते हुए ग्रामीणाें से आग्रह किया कि सरकार द्वारा जारी काेराना गाईड लाईन की पालना करे । उन्हाेने अधिकारियाें,कर्मचारियाें काे निर्देश दिये की शिविर में अपनी समस्या ले कर आने वाले व्यक्ति की समस्या का समाधान करे,उसे टाले नहीं ।
डाँ परमार ने शिविर में 66 पेन्शन पीपीओ,नाै आवासीय पट्टे,4 जन्म,दाे मृत्यु प्रमाण पत्र,10 जाेब कार्ड,10 आवास स्वीकृति पत्र वितरण किये ।इसी प्रकार से राजस्व विभाग के 60 नामांकन,86 शुद्धीकरण,दाे बटवारा,6 रास्ते,33 सीमाकंन,4 सरकारी उपयाेगनार्थ भूमि आवंटन,125 प्रतिलिपियां,65 जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये गये । यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी । इससे पूर्व डाँ परमार ने शिविर में भाग ले रहे 21 विभागाें के टेबल पर जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्य की जानकारी प्राप्त की ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच रीना डामाेर,सरपंच रमेश पारगी,उप सरपंच लिलादेवी अहारी,लालाराम गमेती,रमण भगाेरा सरपंच मालीफला,विकास अधिकारी आरती गुप्ता ,तहसीलदार शिवराम पटेल,अजय डामाेर, पूर्व उप सरपंच बसन्तीलाल भगाेरा,इंदिरा खराडी सरपंच जायरा,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा प्रवक्ता गणेश मीण,महासचिव माेहनलाल ओदिच्य,पूर्व उप सरपंच हीरालाल,गाेमाभाई अहारी,सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*