कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
*कौशाम्बी।* जनपद मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय स्थित संगम हीरो बाइक एजेंसी में शनिवार की शाम 7 बजे अचानक ऊपर मंजिल में रखें सामान में आग लग गई आग लगते ही एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई है इस अग्निकांड में लाखों रुपए के उपकरण जल जाने की संभावना है सूचना पाकर मंझनपुर कोतवाली के निरीक्षक उप निरीक्षक सहित भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है एजेंसी में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई खबर लिखे जाने तक एजेंसी में जले सामान की कीमत का आकलन नहीं हो सका है

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_