कौशाम्बी9मई26*विवाहिता की हत्या कर रेल लाइन के पास शव को ससुर पति ने लगाया ठिकाने*
*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की एक विवाहिता को उसके पति ससुर ने हत्या करने के बाद शव को नगर पालिका क्षेत्र के मंगल पांडे नगर के रेल लाइन के बगल में शव को ठिकाने लगा दिया है आसपास से गुजर रहे लोगों ने रेल लाइन के बगल में महिला के शव को देखा तो मामले की जानकारी थाना पुलिस और परिवार को दिया जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस और परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है विवाहिता के परिवार के लोगों ने हत्या करके शव को ठिकाने लगाए जाने का शिकायती पत्र पुलिस को दिया है विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के बाद घर में ताला बंद करके उसके ससुराल के लोग गायब हो गए हैं
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया निवासी संगीता देवी उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्री बद्री प्रसाद सरोज की शादी 4 वर्षों पहले 11 मई 2022 को इसी थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी श्रवण कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी लेकिन शादी में दहेज कम मिलने की बात को लेकर के श्रवण कुमार आए दिन संगीता को प्रताड़ित करता था मारपीट लड़ाई झगड़ा कर दहेज की डिमांड करता था मामले की जानकारी कई बार संगीता ने अपने परिवार के लोगों को दिया जिस पर पंचायत हुई समझौता हुआ लेकिन पति और ससुर की आदत में सुधार नहीं हुआ संगीता के परिवार के लोगों का कहना है कि दहेज में रुपया ना मिलने के चलते बीती रात संगीता की हत्या करने के बाद शव को रेलवे लाइन के पास ठिकाने लगा दिया गया है परिवार के लोगों ने हत्या कर शव ठिकाने लगाने का शिकायती पत्र पुलिस को देकर पति ससुर सहित हत्या में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है मृतक विवाहिता के 3 साल के छोटी बच्ची का रो रो कर हाल बुरा है।
*अजीत कुशवाहा पत्रकार अखंड भारत सन्देश कोखराज कौशाम्बी 6386101779*

More Stories
लखनऊ9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश9मई26*कल रविवार की सुबह पहले असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा..
लखनऊ9मई26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन भवन पहुंचे…..