मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
मथुरा9मई26*सपा को बड़ा झटका, योगेंद्र सिंह फौजदार सैकड़ों समर्थकों संग रालोद में शामिल
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह की नीतियों से प्रभावित होकर मथुरा जनपद के प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र सिंह फौजदार ने अपने सैकड़ों समर्थकों और साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस मौके पर पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नवागंतुक साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि उनके जुड़ने से राष्ट्रीय लोकदल संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित एवं सर्वसमाज की आवाज और प्रभावी ढंग से उठेगी।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूप सिंह चौधरी, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, जयपाल सिंह, क्षेत्रपाल निबाड़, इसराइल खान, सरदार हरपाल सिंह, चौधरी तोताराम प्रधान, पप्पू महाराज, प्रभु दयाल शर्मा, रमेश सैनी, अयूब खान, रामेश्वर समाधियाजी, राजवीर सिंह, अशोक चौधरी प्रधान, अनिल शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, लक्ष्मण सिंह कुंतल, अरविंद फौजदार, हेमराज सिंह, रणवीर सिंह गुर्जर नेताजी, सौदान सिंह, कुलवीर सिंह, रमेश दिवाकर, गिरीश चौधरी, सतपाल सिंह कुंतल, राजाराम सिंह, मान सिंह नेताजी, जबर सिंह, कालीचरण माहौर, पूरन सिंह प्रधान (मानागढ़ी), सोवरन प्रधान (तिलका गढ़ी), राजेंद्र सिंह प्रधान (मनीगढ़ी), मूलचंद प्रधान (भैरई), पवन प्रधान (सींगनी) एवं वीरेंद्र प्रधान (रायपुर) सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

More Stories
हरदोई29जुलाई26*सावन माह को लेकर पुलिस व NHAI अलर्ट: जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी और NHAI टीम ने NH-30 पर बंद कराया अवैध मीडियन कट*
लखनऊ29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर29जुलाई26*अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*