कौशाम्बी7अगस्त26*यमुना में नहाते समय 3 युवतियां डूबी*दो को बचाया गया, एक युवती की पुलिस व गोताखोर कर रहे तलाश*
*कौशाम्बी।**सराय अकिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह यमुना में अपनी सहेलियों के साथ नहाने गई युवती गहरे पानी में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस,फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर युवती की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी करिश्मा सरोज उर्फ भवरी उम्र 19 वर्ष पुत्री महेश सरोज अपनी सहेलियों कोमल, सावित्री और तारावती के साथ शुक्रवार की सुबह महारानियां घाट पर स्नान करने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तारावती घाट किनारे खड़ी थी, जबकि करिश्मा, कोमल और सावित्री यमुना में नहा रही थीं। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में जाने लगीं। यह देख तारावती ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी और कोमल व सावित्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन करिश्मा तेज बहाव और गहरे पानी में लापता हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवती की तलाश जारी रही।

More Stories
मेरठ 22 नवम्बर 26*मेरठ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकला गुरु नानक देव जी का भव्य नगर कीर्तन
नई दिल्ली 22 नवंबर 26*सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है…
लखनऊ 22 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*