कौशाम्बी6अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[06/10, 5:15 pm] +91 63921 77313: *अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत पति घायल*
*कौशांबी* करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव के पास रविवार शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है साथ में मौजूद पति भी घायल हो गया है जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोडर गांव निवासी अवधेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी फूल देवी के साथ बाइक से पश्चिम शरीरा थाना अंतर्गत दानपुर गांव में रिश्तेदार के तालाब में डूबने से मौत की जानकारी पर अंतिम संस्कार में शामिल होने रविवार शाम को जा रहे थे जैसे ही दंपति करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव के पास पहुंचे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई बाइक के गड्ढे में गिर जाने से दोनों घायल हो गए इस हादसे में फूल देवी के सिर में गंभीर चोट आई और अवधेश विश्वकर्मा के कमर में चोट आई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया इलाज के दौरान फूल देवी की मौत हो गई अवधेश विश्वकर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया अवधेश विश्वकर्मा के चार बच्चे सुनील और अनिल की शादी हो गई जबकि सुभाष और रानी अभी पढ़ाई कर रहे हैं महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है
[06/10, 5:58 pm] +91 81156 50600: *विधि विधान से मुकुट पूजा, शस्त्र पूजा से आरंभ हुई रामलीला*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा के गांधी चबूतरे मैदान पर शारदीय नवरात्रि के बाद होने वाली रामलीला का शुभारंभ बीती देर शाम मुकुट पूजा,शस्त्र पूजा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरंभ हुई ।पुजारी रमाकांत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार से मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य द्वारा मुकुट, शस्त्रों का पूजन किया गया कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत के गांधी चबूतरे मैदान पर आयोजित होने वाली रामलीला का यह 36वाँ वर्ष है।पूजन कार्यक्रम के बाद श्री राम जानकी मंडल चित्रकूट से रामलीला कलाकारों ने नारद मोह का सजीव मंचन किया है ।शस्त्र पूजन मुकुट पूजन के दौरान कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा,नगर अध्यक्षा शांति देवी कुशवाहा,कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ केसरवानी,आशीष मोदनवाल,महामंत्री संजय केसरवानी, कोषाध्यक्ष विपिन मोदनवाल,सह कोषाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी,अखिल मोदनवाल,संगठन मंत्री अरविंद केसरवानी,रामबाबू मोदनवाल,गुड्डू दाराना,कपूर चंद्र,जयदेव चुन्नू,दिनेश केसरवानी,शत्रुघ्न गुप्ता सभासद,दिनेश कुमार बाजपेई,फूल चंद्र केसरवानी,बोनी केसरवानी,शत्रुघ्न केसरवानी सहित तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।
[06/10, 7:05 pm] +91 72030 25344: *एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा सैनी थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर शोहदों को चेक कर दी गई हिदायत*
*कड़ा कौशाम्बी*- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.O के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सिराथू व थानाध्यक्ष सैनी के निर्देशन में महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सिंह हेड कांस्टेबल मोहन लाल यादव और कांस्टेबल जयवीर और कांस्टेबल दिवान सिंह एवं एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा सैनी थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर शोहदों को चेक कर हिदायत दी गई
सैनी कोतवाली क्षेत्र के पंचायत भवन रूपनारायणपुर गोरियो में साइबर जागरूकता सप्ताह के तहत साइबर अपराध के प्रति महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया। तथा बालिकाओ एवं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा चलाए गए सभी हेल्पलाइन नंबर को विस्तृत तरीके से समझा कर जानकारी दी गई मिशन शक्ति नारी शक्ति नारी सम्मान नारी सुरक्षा नारी स्वावलंबन अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन 102 स्वास्थ्य सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930,साइबर अपराध हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन और महिला सहायता केंद्र ,महिला हेल्पडेस्क एंटीरोमियो टीम के जी कार्य तथा थाना के सीयूजी नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।
[06/10, 7:27 pm] +91 99562 82731: *भतीजे के प्यार में पागल हुई चार बच्चों की अम्मा*
*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की अम्मा अपने भतीजे के प्यार में पागल हो गई है जानकारी के अनुसार आरोपी चाची ने पहले अपने से उम्र में छोटे भतीजे को प्रेमजाल में फंसाया। जब परिवार को इस बात की जानकारी हुई तो चाची ने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली। बताया जाता है कि उसने घर के पानी में सल्फास मिला दिया लेकिन समय रहते परिवार को इसकी भनक लग गई और बड़ा हादसा टल गया मामला खुलने पर चाची ने खुद को बचाने के लिए उल्टा भतीजे के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
भतीजे के प्यार में पागल चार बच्चों की अम्मा चाची ने रिश्तों को कलंकित कर दिया भतीजे को जाल में फंसाकर परिवार को खत्म करने की साजिश रच कर पानी में सल्फास मिलाया था खुलासा होने पर उल्टा भतीजे पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की अम्मा ने अपने ही भतीजे के प्यार में पड़कर ऐसी हरकत की है कि पूरे गांव में सनसनी फैल गई।इस पूरे प्रकरण पर थाना अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडे ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। गांव में यह घटना चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।
[06/10, 7:27 pm] +91 99562 82731: *पैदल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत*
*कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी विद्युत केंद्र के पास रविवार रात 10 बजे पैदल जा रहे युवक को तेजगति वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी गई है जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव निवासी रामबाबू उम्र 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल रविवार की रात्रि 10:00 बजे मनौरी पावर हाउस के पास सड़क पर पैदल जा रहे थे इसी बीच अचानक तेज गति वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर पड़े गंभीर घायल हो गए हैं दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दुर्घटना करने वाला वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है घटना की जानकारी लोगों ने थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी है और दुर्घटना के शिकार रामबाबू को इलाज के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल पहुंचाया है जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
[06/10, 7:42 pm] +91 98391 01290: *पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान आमजन की शिकायतों समस्याओं को उन्होंने सुना एवं उनकी शिकायतों समस्याओं के त्वरित विधिवत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में आए नागरिकों को यह आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट