कौशाम्बी5जून26*कौशाम्बी में सीएम योगी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन*
*जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने किया पौधारोपण*
*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन शुक्रवार 5 जून को कौशाम्बी में बड़े धूमधाम से मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के नेतृत्व में मंझनपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटा। उन्होंने मुख्यमंत्री की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिराथू जितेंद्र कुमार सोनकर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां साझा कीं और प्रसाद के रूप में लड्डू वितरित किए।जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इन प्रयासों से राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
सोनकर ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन’ सरकार गरीब,किसान,महिला,युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश कानून-व्यवस्था,बुनियादी ढांचे और विकास के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।इसी क्रम में, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिला पंचायत कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भेलखा महेश सरोज,राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष मनमोहन कुशवाहा,विश्व हिंदू परिषद के अजय कुमार पाण्डेय,बच्चा लाल चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 5 जून 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 210 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 जून 26*“ ऑपरेशन प्रहार ” के तहत 01 अभि0 को 350 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गाँजा ) सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 जून 26*अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष टीम गठित*