कौशाम्बी3सितम्बर25*कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी का जन्मदिन*
*गौरव पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रेल मंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए बड़ी ईमानदारी से किया था कार्य*
*कौशाम्बी* जिला कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई , बैठक में सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के छाया चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके जीवन चरित्र पर चर्चा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए कौशांबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे तथा संविधान सभा के सदस्य रहे एवं 70 के दशक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा भारत सरकार में रेल मंत्री सहित कई पदों पर रहे तथा रेल मंत्रालय का बजट भी पेश किया ,वह जिन पदों पर रहे उसका पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन किया । जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वाहन किया तथा बूथ कमेटियों के गठन पर जोर दिया जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में जिस तरह से जनता राहुल गांधी पर प्यार लुटा रही है वो उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होकर देखा है तथा बिहार में जनता का उत्साह देखकर कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में एक नए ऊर्जा का संचार हुआ है । बैठक को संबोधित करते कौशांबी कांग्रेस के प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ होता है इसलिए पूरे प्रदेश में सभी बूथों पर कांग्रेस का कार्यकर्ता होना अनिवार्य है जिससे वह कांग्रेस के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचा सके । बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि अब देश का मूड बदल रहा है और देश का युवा किसान तथा आम जनमानस राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष मो अकरम ने कहा कि आज आम जनमानस मंहगाई , बेरोज़गारी भ्रष्टाचार से ऊब चुके हैं उन्होंने कहा कि आज मंहगाई चरम पर है आम आदमी का अपने परिवार को पालने में मुश्किल हो रही है कार्यक्रम का संचालन राजनरायन पासी ने किया बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू मनोज कुमार सिंह पटेल मोहम्मद अकरम ज़का,अलकमा उस्मानी राम सूरत रैदास कोषाध्यक्ष आदिल जाफरी शम्मू महासचिव सुरेंद्र शुक्ला अर्श खुर्शीद सरदार हुसैन रिजवी ज़िला ज़िला सचिव समर कोइलाहा,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल नगर पंचायत चरवा निक्की पांडे विजय यादव कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत शिवभूषण गोस्वामी मो0 असद मो0 नईम ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र सिंह राजकुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सीता शरण पांडे कमल सिंह इंद्रपाल अशर्फीलाल आदि कांग्रेसी नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*