कौशाम्बी31जुलाई26*सावन माह के शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरियो का जत्था रवाना*
*कौशाम्बी।* सावन माह के शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांवड़ियों का जत्था रवाना होने लगा है भोलेनाथ बाबा को जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों के स्वागत में नगर और गांव के लोग उमड़ पड़े हैं ढोल नगाड़े डीजे की मधुर धुन में कांवरियों का स्वागत भक्त कर रहे हैं पूरा जिला बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई पड़ रहा है शुक्रवार को सुबह जनपद मुख्यालय मंझनपुर चौराहे पर कावड़ियों की भीड़ इकट्ठे हुई और बाबा का जयकारा लगाते हुए कावड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ है बम बम भोले के नारे से पूरा नगर क्षेत्र गूंज रहा है नाचते गाते बाबा का जयकारा लगाते कांवरिया बाबा बैजनाथ के धाम के लिए रवाना हुए हैं इसी तरह जिले के अन्य नगर कस्बा और गांव क्षेत्र से भी बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए हजारों भक्त भगवा वस्त धारण कर रवाना हुए हैं बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने और जलाभिषेक करने में पुरुषों के साथ-साथ महिला बच्चे और नवयुवकों में भी उत्साह देखा जा रहा है इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए थे
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*