कौशाम्बी31अगस्त24*जूनियर इंटर- हाउस फुटबॉल ट्रॉफ़ी पर मेहता हाउस का कब्जा*
*भरवारी कौशाम्बी* भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी में जूनियर इंटर हाउस फुटबाल मैच के फाइनल में मेहता एवं मुंशी हाउस की टीम के बीच 31 अगस्त को फुटबाल मैच खेला गया जिसमें मेहता हाउस ने लगातार गोल करते हुए 5-0 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले हाफ में ही मेहता हाउस की तरफ से अमन,राजन एवं हिमांशु ने लगातार तीन गोल दागकर मुंशी हाउस को पीछे कर दिया।इसके बाद सेकंड हाफ में दुबारा से मेहता हाउस की तरफ से चैतन्य मिश्र,उत्कर्ष ने चौथा एवं पांचवां गोल करते हुए निर्णायक बढ़त बना लिया।मुंशी हाउस की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए मैच खेला लेकिन गोल करने में नाकामयाब रही।निर्धारित समय में मेहता हाउस ने मुकाबला 5-0 से जीत कर ट्रॉफ़ी पर कब्जा कर लिया।प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया तथा मेहता हाउस के सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दिया।मैच के दौरान रेफरी की भूमिका खेल शिक्षक सुधाकर सिंह ने निभाई। सुशील श्रीवास्तव, विवेक केशरवानी,सूरज मिश्र, सीता यादव आदि अध्यापकों और छात्र छात्राओं ने मैच का आनन्द लिया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*