कौशाम्बी30सितम्बर23*जनसहभागिता सुनिश्चित कर श्रमदान करे अधिकारी–मंडलायुक्त*
*मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी ने “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश*
*कौशाम्बी।* मण्डलायुक्त प्रयागराज/जनपद के नोडल अधिकारी विजय विश्वास पन्त ने उदयन सभागार में “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अन्तर्गत एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
मण्डलायुक्त प्रयागराज/जनपद के नोडल अधिकारी ने अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासनादेश का अनुपालन करते हुए जनसहभागिता सुनिश्चित कर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाय। उन्हांने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं ई0ओ0 को दिनांक 02 अक्टूबर को प्रत्येक विकास खण्ड/नगर निकाय में कार्यक्रम का आयोजन कर स्वच्छताग्रहियों को सम्मानित करने के निर्देश दियें। उन्होंने श्रमदान एवं स्वच्छताग्रहियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम सुव्यस्थित तरीके से आयोजित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
मण्डलायुक्त नोडल अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलायी। जिलाधिकारी ने बताया कि “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराये जाने के लिए ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी नामित किये गये है इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव,मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ0 विश्राम एव अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर,
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*