कौशाम्बी30मई*डीएम ने की आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में हैं एवं आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा की जा रहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि 31 मई 2022 को भी प्राप्त डिफाल्टर सभी शिकायतों का निस्तारण कर लिया जाय, डिफाल्टर शिकायत पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समय से किया जाय तथा टाइप आख्या ही अपलोड किया जाय। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत को उसी दिन अपलोड कर दिया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से आईजीआरएस पोर्टल को चेक करते रहने के निर्देश दिये इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ0 विश्राम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
नोयडा24मई26*धारदारहथियारसे राह चलती महिलाओंपर हमला करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ24मई26*जनगणना 2027 में लापरवाही पर नगर निगम का बड़ा फैसला
हरदोई24मई26*पिहानी में तेज रफ्तार बाइक ने 70 वर्षीय वृद्ध को मारी टक्कर