कौशाम्बी30जुलाई26*ग्राम कसिया में भूमि विवाद की शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर कराया निस्तारण*
*कौशांबी।* राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,चायल प्रेरणा गौतम ने गुरुवार को ग्राम कसिया में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता साईमा खातून की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या 61, में मिट्टी डालकर किए गए अवैध कब्जे को मौके पर ही हटवाया गया।उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवादों का समयबद्ध,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,ताकि अनावश्यक विवादों को बढ़ने से रोका जा सके तथा आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
More Stories
मथुरा 14 सितंबर 26 कोसीकला क्षेत्र अंतर्गत ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक का दिशा निर्देश*
मथुरा 14 सितंबर 26* 06 अभियुक्तगण को अवैध हथियार, नकद रुपए एवं 01 कार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 14 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध हथियार बरामद