मथुरा 14 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध हथियार बरामद
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन के निकट पर्यवेक्षण में मु0अ0सं0-473/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 में जिला कारागार में निरुद्ध अभियुक्त हेमन्त उर्फ फौजी पुत्र राधावल्लभ निवासी गौतमपाडा थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष का माननीय न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय मथुरा से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड स्वीकृत कराकर नियमानुसार जिला कारागार से लाकर अभियुक्त की निशांदेही पर उक्त मुकदमे की घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर गुरुकुल रोड स्थित गुरुकुल के सामने खण्डहरों के पास से बरामद किया गया । अवैध असलाह बरामद होने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*घटना का विवरणः-* दिनांक 19.07.2026 को मुकदमा वादी ने उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बाबत अभियुक्तगण 1. फौजी पुत्र राधावल्लभ निवासी गौतमपाडा वृन्दावन मथुरा 2. कान्हा उर्फ कन्नू पुत्र हरी सिंह निवासी वीआईपी पार्किंग के पास वृंदावन 3. हलुआ पुत्र नामालूम निवासी दारुख पार्किंग के सामने गली थाना वृन्दावन मथुरा के द्वारा वादी के साथ गाली गलौज करते हुए जानसे मारने की नीयत से तमंचे से 02 फायर करना जिससे वादी का बाल-बाल बचना व गोली वादी की थार गाडी में लगने व जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर तहरीर दी । तहरीर के आधार पर थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0-473/2026 धारा- 109(1)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 बनाम फौजी आदि के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
*अभियुक्त का नाम,पता व उम्रः-*
हेमन्त उर्फ फौजी पुत्र राधावल्लभ निवासी गौतमपाडा थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर बरामदगी का स्थानः-*
गुरुकुल रोड स्थित गुरुकुल के सामने खण्डहरों के पास वृन्दावन,दिनांक 14.09.2026 व समय 12.15 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर बरामदगी का विवरणः-*
01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0स0-473/2026 धारा-109(1)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 व धारा-3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0-124/2026 धारा-8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.मु0अ0सं0-378/2025 धारा-191(2),191(3),351(3),352 बी0एन0एस0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.मु0अ0सं0-172/2023 धारा-21/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 राहुल चौधरी चौकी प्रभारी मथुरागेट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.है0का0 403 अरविन्द कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.का0 1118 विकास बाबू थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 *स्टेटस पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, पूर्णिया पुलिस ने दबोचा*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26*मंत्री लेशी सिंह ने किया महागणपति महोत्सव का उद्घाटन