कौशाम्बी30जनवरी24*महात्मा गांधी ने दिलाई थी अंग्रेजो से देश को आजादी…वेद प्रकाश यादव*
*सकिपा के तत्वावधान में कौशांबी ब्लॉक के मालीपुर महराजगंज में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।*
*कौशाम्बी।* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे कौशांबी ब्लॉक के ग्राम मालीपुर महराजगंज में पार्टी के पूर्व जिला महासचिव वेद प्रकाश यादव की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया और महात्मा गांधी अमर रहें… अमर रहें… के नारे लगाए।
मंगलवार 30 जनवरी को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे कौशांबी ब्लॉक के ग्राम मालीपुर महराजगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोगो को उनके जीवन के बारे में बताते हुए पार्टी के पूर्व जिला महासचिव वेद प्रकाश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजो से आजादी दिलाई थी। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया था। 30 जनवरी साल 1948 में उनकी हत्या हुई थी। देश हमेशा उनका ऋणी और कृतज्ञ रहेगा। इस अवसर पर मक्खन लाल यादव, सत्य प्रकाश यादव, महेंद्र कुमार, अंतिम कुमार, श्यामकली, साधना, हीरामनी आदि मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने
लखनऊ ४ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण