May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*

कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*

कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*

*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा में गुरुवार को महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एक भव्य *जन आक्रोश महिला पद यात्रा* का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा वार्ड नंबर 12 नयानगर स्थित चेयरमैन शांति देवी कुशवाहा के आवास से शुरू होकर टेंडरी तिराहा,सब्जी मंडी और शायरी माता तिराहा होते हुए पुनः चेयरमैन आवास पर संपन्न हुई।पदयात्रा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाएं पूरे जोश के साथ सड़कों पर उतरीं और एक स्वर में संदेश दिया कि *महिला शक्ति का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।* पूरे मार्ग में *नारी सम्मान, देश का अभिमान*
महिलाओं के अधिकारों पर वार ,सपा कांग्रेस है जिम्मेदार!जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।अखिलेश यादव मुर्दाबाद,राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे हैं।इस आयोजन का नेतृत्व स्वयं चेयरमैन शांति देवी कुशवाहा ने किया। उनके साथ कुमुद त्रिपाठी, अर्चना चौरसिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।इसके अलावा चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा,सभासद रामबाबू मोदनवाल,फुलचंद्र केसरवानी,नामित सभासद मिथलेश केसरवानी , करन सिंह एवं भाजपा के कई पदाधिकारी भी इस जनआंदोलन में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। थाना प्रभारी सैनी त्रिलोकी नाथ पाण्डेय और चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ पूरे मार्ग में मौजूद रहे,जिससे पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।पदयात्रा के समापन पर चेयरमैन शांति देवी कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों की रक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ जन जागरूकता ऐसे ही अभियान के माध्यम से लगातार चलती रहेगी।

Taza Khabar