मथुरा 9 अगस्त 26 गैर कानूनी गतिविधि और कोई भी नई परंपरा शुरू करने पर पूरी तरह से रोक (माननीय उच्चतम न्यायालय)*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। यह अवगत कराना है कि माननीय उच्च न्यायालय की रिट संख्या 4/23 और माननीय उच्चतम न्यायालय की मूल रिट 611/93 के तहत, यहाँ पर किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि और कोई भी नई परंपरा शुरू करने पर पूरी तरह से रोक (प्रतिषेध) है। इनके द्वारा यहाँ आने का आह्वान किया गया था, जिसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जैसे ही ये यहाँ नजर आए, इन्हें तत्काल यहाँ से हटाकर इनके संबंधित थानों में वापस भेज दिया गया है। यह पूरा प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में है। उनके निर्देशों के अनुसार यहाँ सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत है। सभी संगठनों को माननीय न्यायालय के आदेशों और निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। सभी लोग हमारे संपर्क में हैं और सभी ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन भी दिया है। वर्तमान में शांति व्यवस्था और सभी पक्षों के साथ संवाद पूरी तरह कायम है। हिरासत में किसी को भी नहीं लिया गया है। जो भी लोग अनभिज्ञतावश या जानकारी के अभाव में इधर आने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें स्थिति से अवगत कराकर सम्मानपूर्वक वापस भेजा जा रहा है ।
*बाइट-श्री राजीव कुमार पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा ।*

More Stories
बांदा 9 अगस्त 26*निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप*
मथुरा 9 अगस्त26 सरकारी विद्युत खम्भो से तार चोरी करने वाले पांच अभियुक्तगण को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार*
मथुरा 9 अगस्त 26* सरकारी विद्युत खम्भों से तार चोरी करने वाले 05 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार