March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी28दिसम्बर*युपीआजतक न्यूज से खास खबरे

कौशाम्बी28दिसम्बर*युपीआजतक न्यूज से खास खबरे

[28/12, 6:44 PM] +91 99560 64409: *जनपद मे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में*

*कौशांबी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रुप से बाहर घूमने/ मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध 50 बैरियर/नाकों एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान दो-पहिया/चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 60 वाहनों का eचालान किया गया।

*राम प्रसाद गुप्ता टीवी उदय विभोर न्यूज़ ब्यूरो चीफ कौशांबी।8429335501*
[28/12, 6:44 PM] +91 99560 64409: *02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

*कौशांबी।* थाना मंझनपुर पुलिस उप निरीक्षक चन्दन सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 633/21 धारा 379/411 भादवि0 के वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र धर्मराज निवासी हजरतगंज कस्बा व थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक अदद ई-रिक्शा बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को चालान कर न्यायालय भेजा गया ।

*कौशांबी।* थाना पिपरी पुलिस अ0नि0 श्रवण कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 295/21 धारा 376(3) भादवि0 व ¾ पॉक्सों एक्ट के वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र अर्जुन रैदास निवासी अवधन थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को चालान कर न्यायालय भेजा गया ।

*राम प्रसाद गुप्ता टीवी उदय विभोर न्यूज़ ब्यूरो चीफ कौशांबी।8429335501*
[28/12, 6:44 PM] +91 99560 64409: *गोविंदपुर डिग्री कॉलेज में आज विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने युवाओं के साथ युवा संवाद का कार्यक्रम किया।*
*कौशांबी।* विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आज युवा पीढ़ी देश की रीढ़ है यही युवा दिशा और देश को बदलते हैं आज भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा रोजगार युवाओं को मिला है हमारी सरकार में जितनी भी भर्तियां हुई है इसमें किसी भी प्रकार का घपले बाजी नहीं किया गया है आज युवा खुशहाल है पूर्ववर्ती सरकारों ने पढ़े लिखे युवाओं के साथ छल करने का काम किया है पूर्ववर्ती सरकार में एक सूची जारी होती थी जो चच्चा और चाचा फैसला करते थे नौकरी के नाम पर बोली लगाई जाती थी जो पैसा देता था उसी को इनकी सरकार में नौकरी मिलती थी परंतु आज हमारी सरकार ने पढ़े-लिखे युवाओं का सम्मान किया है व रोजगार देने में सबसे बड़ा ग्राफ हमारी सरकार का है इसी क्रम में विधायक गुप्ता ने कहा आज हमें सुशासन वाली सरकार चाहिए या कुशासन वाली सरकार चाहिए ये आपके हाथ में हैं कहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी हालत ना हो हमें अपने प्रदेश में गुंडाराज नहीं लाना है विधायक गुप्ता ने आह्वान किया कि पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार बनाकर देश को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम के आयोजक युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम केसरवानी रहे साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित है

*राम प्रसाद गुप्ता टीवी उदय विभोर न्यूज़ ब्यूरो चीफ कौशांबी।8429335501*
[28/12, 7:04 PM] +91 99191 96696: *ताला तोड़कर मोबाइल की दुकान से 90 हजार का सामान उठा ले गए चोर*

*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के बेरूवा चौराहे पर एक मोबाइल की दुकान में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखा 90 हजार रुपए कीमत का मोबाइल वा अन्य सामान उठा ले गए हैं मामले की सूचना पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाना पुलिस को दिया है खबर लिखे जाने तक चोरी की घटना में गायब सामान का पता पुलिस नहीं लगा सकी है

घटनाक्रम के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के बेरूवा गांव निवासी रावेन्द्र कुमार पुत्र कमलेश कुमार ने बेरुआ बाजार चौराहा में मोबाइल की दुकान खोल रखी है सोमवार की शाम को प्रतिदिन की तरह वह दुकान में ताला बंद कर घर चले गए थे रात को शटर का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखा कीमती सामान जैसे 45 कीपैड फोन एक स्मार्टफोन लगभग 200 ईयर फोन 50 डाटा केबल आदि सामान उठा ले गए जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपए बताई जाती हैं मामले की जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई है उसके होश उड़ गए हैं उसने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दिया है उसने एक व्यक्ति को आरोपित करते हुए उस पर आशंका जाहिर करते हुए चोरी की घटना में शामिल होना बताया है पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है

*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र चरवा जनपद कौशांबी 7651992381*
[28/12, 7:04 PM] +91 99191 96696: *मोबाइल नगदी उठा ले गए पड़ोसी*

*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव की एक महिला स्कूल में भोजन बनाने का काम करती है वह स्कूल चली गई थी और उसका बेटा बहू को लेकर ससुराल चला गया था सुना घर पाकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे हैं और पड़ोसी मोबाइल नगदी उठा ले गए हैं महिला का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब उनसे मोबाइल रुपया की मांग की गई तो उन्होंने तमंचा लगाकर गोली मार देने की धमकी दी है घटना 20 दिसंबर की है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है

घटनाक्रम के मुताबिक राधिका पत्नी राधे श्याम सरोज ग्राम गौसपुर स्कूल में भोजन बनाने का काम करती है दिनांक 20:12 2021 को समय करीब 9:00 बजे दिन में विद्यालय में बच्चों को खाना बनाने चली गई थी रही थी राधिका का कहना है कि मेरी बहू और लड़का दोनों ससुराल चले गए थे मेरे पड़ोस का संतोष पुत्र रोशनलाल सरोज अपने छत से मेरे घर में कूदकर मेरे बैग में रखा नगद 10 हजार रुपए और टच मोबाइल चोरी कर लिया है उसका कहना है कि मेरे आंगन की जमीन बनाई गई थी उपरोक्त संतोष और उसकी लड़की अनुराधा के पैर के निशान जमीन पर बने थे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है

*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र चरवा जनपद कौशांबी 7651992381*
[28/12, 8:01 PM] +91 99191 96696: *दिशा और देश की परिस्थितियों की बदलने की ताकत रखते हैं युवा–संजय विधायक*

*युवा संवाद कार्यक्रम में चायल विधायक संजय गुप्ता बोले कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पढ़े लिखे युवाओं के साथ छल करने का काम किया है*

*कौशाम्बी* चायल विधानसभा के गोविंदपुर स्थित डिग्री कॉलेज में मंगलवार को विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने युवाओं के साथ युवा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की रीढ़ है और यही युवा दिशा और देश की परिस्थितियों की बदलने की ताकत होते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा रोजगार युवाओं को मिला है हमारी सरकार में जितनी भी भर्तियां हुई है इसमें किसी भी प्रकार का घपले बाजी नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि आज युवा खुशहाल है

युवा संवाद कार्यक्रम के अवसर पर चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों ने पढ़े लिखे युवाओं के साथ छल करने का काम किया है उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियां निकलने के समय पूर्ववर्ती सरकार में एक सूची जारी होती थी जो चच्चा और चाचा फैसला करते थे नौकरी के नाम पर बोली लगाई जाती थी जो पैसा देता था उसी को इनकी सरकार में नौकरी मिलती थी परंतु आज हमारी भाजपा सरकार ने पढ़े-लिखे युवाओं का सम्मान किया है व रोजगार देने में सबसे बड़ा ग्राफ हमारी सरकार का है इसी क्रम में विधायक श्री गुप्ता ने कहा आज हमें सुशासन वाली सरकार चाहिए कुशासन वाली सरकार नही चाहिए यह आपके हाथ में हैं कहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी हालत ना हो हमें अपने प्रदेश में गुंडाराज नहीं लाना है विधायक श्री गुप्ता ने आह्वान किया कि पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार बनाकर देश को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम के आयोजक युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम केसरवानी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवाओं के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए बेहतर कार्यों की जानकारी दी कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र चरवा जनपद कौशांबी 7651992381*
[28/12, 8:01 PM] +91 99191 96696: *घर घर पहुंचेगा शुद्ध जल– विधायक संजय गुप्ता*

*नगर पालिका भरवारी के असवा में 50 लाख की लागत से निर्मित नलकूप पम्प एवं पाइप लाइन आम जनता को समर्पित*

*कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर असवां में नलकूप पंप एवं पाइप लाइन आम जनता को समर्पित कर दिया गया है इस मौके पर नलकूप पम्प और पाइपलाइन का फीता काटकर चायल विधायक संजय गुप्ता ने पंप की शुरुआत की है इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घर घर शुद्ध जल पहुंचाना भाजपा सरकार का लक्ष्य है नगरवासियों के लिए शुद्ध व स्वच्छ पेयजल हेतु 50 लाख की लागत से बने नलकूप पम्प एवं पाइप लाइन का फीता काटकर विधायक श्री गुप्ता ने मंगलवार को उदघाटन कर नगर वासियों को समर्पित किया

इस मौके पर चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि नलकूप पंप के बनकर तैयार हो जाने से अब घर घर शुद्ध जल पहुंचेगा अब पानी भरने के लिए लाइन नहीं लगाना पड़ेगा क्योंकि हर घर में पम्प का यह शुद्ध पानी पहुंचेगा।इस मौके पर नगर पालिका परिषद लिपिक बब्लू गौतम, जोन प्रभारी एसके गुप्ता दिनेश कुमार नगर पालिका के कर्मचारी साहित हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे स्थानीय लोग वहां की जनता का चायल विधायक के प्रति अपार विश्वास व भरपूर जनसमर्थन मिल। मताए बहने भी स्वागत के लिए आगे आई रिमझिम बारिश होने के कारण भी अपने विधायक के इंतजार मे क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष डटे रहे कार्यक्रम के अंत मे विधायक चायल ने सभी लोगो का आभार प्रकट किया।

*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र चरवा जनपद कौशांबी 7651992381*
[28/12, 8:40 PM] +91 99191 96696: *शिक्षा से होगा नारियों का उत्थान:सरला राय*

*बीआरसी मंझनपुर में नारी शिक्षा चौपाल हुई सम्पन्न*

*कौशाम्बी।* मंगलवार को बीआरसी मंझनपुर में बालिकाओं की शिक्षा के मुद्दे पर समुदाय, अभिभावकों माता-पिता हेतु जन-जागरूकता एवं संवेदीकरण के लिए नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मंझनपुर सरला रॉय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख सरला राय ने कहा कि नारी शिक्षा से ही नारियों को समाज में बराबरी का स्थान प्राप्त हो सकेगा। हमें लड़का और लड़की की शिक्षा में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए।

चौपाल में संकुलवार स्टॉल लगाए गए।बालिका शिक्षा, सशक्तिरण एवं स्वावलम्बन से संबंधित स्टॉल में प्रत्येक विद्यालय में बालिका शिक्षा, मिशन शक्ति, मीनामंच, जीवन कौशल शिक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण आदि विषयों पर किये गये कार्यों का प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि ने सभी स्टाल का भ्रमण कर अवलोकन के साथ चर्चा परिचर्चा भी किया।कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि सहित समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन ओम दत्त त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर मायापति त्रिपाठी,कृष्णकांत तिवारी, अनूप कुमार वर्मा, अतुल प्रकाश प्रजापति, पुरिष्ठ प्रसाद चौधरी, ज्ञानेश मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, अंजली वर्मा रूपाली, मीरा यादव,विभा सिंह, भाग्यश्री,वंदना,गोरखनाथ मिश्र,मो0हुसैन,महजबी खातून,प्रेमशंकर त्रिपाठी,कंचन आदि मौजूद रहे।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*
[28/12, 9:08 PM] +91 99191 96696: *किसके निर्देश पर शस्त्र लाइसेंस जमा कराने का निर्देश दे रहे हैं उपनिरीक्षक*

*कौशाम्बी* जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लाइसेंस धारक के शस्त्र जमा कराने के निर्देश थाना पुलिस द्वारा जारी कर दिया जाता है समय-समय पर विशेष परिस्थितियों में जबरिया शस्त्र ना जमा कराए जाने का न्यायालय द्वारा निर्देश दिए जाते हैं लेकिन अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है आचार संहिता नहीं लगी है पूरा मुफ्ती थाना के उपनिरीक्षक गंगाराम सोनकर ने अपने कानून बना डाले हैं और ग्राम प्रधान के साथ मिलकर वह गांव में पहुंचकर शस्त्र धारकों को थाने में शस्त्र जमा करने का निर्देश दे रहे हैं उपनिरीक्षक गंगाराम सोनकर के कारनामे से ग्रामीणों के बीच जहां आक्रोश व्याप्त है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सुरक्षा के लिए सरकार ने शस्त्र दिया है लेकिन निर्वाचन आयोग के निर्देश के पूर्वी शस्त्र जमा करने का निर्देश देकर उपनिरीक्षक कोई बड़ी साजिश तो नहीं रच रहे हैं जो बड़ी जांच का विषय है सोमवार की आधी रात को पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के टिकरी उपरहार गांव में उपनिरीक्षक गंगाराम सोनकर आधा दर्जन सिपाहियों को साथ लेकर ग्राम प्रधान के साथ गांव के शस्त्र धारकों के पास पहुंचे घर के भीतर सो रहे शस्त्र धारकों के दरवाजे खटखटाने गए और सुबह थाने में शस्त्र जमा करने के लिए निर्देश देने लगे हैं जिन ग्रामीणों ने चुनाव आचार संहिता का हवाला दिया है उनके साथ जमकर अभद्रता और बदतमीजी की गई हैं।

*विजय कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश चायल जनपद कौशाम्बी*
*9450405335*
[28/12, 9:32 PM] +91 99568 07721: *लखनऊ ब्रेकिंग*

*पत्रकार को परेशान न करे पुलिस उन्हें अपना काम करने दे-उत्तर प्रदेश सरकार।*

*पत्रकार पुलिस को बोल सकते हैं कि हम प्रेस से हैं -उत्तर भारत सरकार।*

*उत्तर प्रदेश पुलिस सभी पत्रकारों का ख्याल रखे शान्ति और सम्मान से व्यवहार करे।*

*मीडिया वाले भी अपनी जान जोखिम में डालकर सभी को न्यूज़ अपडेट करा रहे हैं इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)*

*उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दे दिए कि पत्रकारों से गलत व्यवहार ना करें।*

*पत्रकारों से गलत व्यवहार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्यवाही की जा सकती है।*

Taza Khabar