कौशाम्बी26सितम्बर23*तहसील संघ के अध्यक्ष पद पर लखन लाल गर्ग ने लहराया परचम*
*अपने प्रतिद्वंदी बलराम त्रिपाठी को 21 वोटों से हराया*
*कौशाम्बी।* मंझनपुर तहसील के अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें तीन प्रत्याशियों ने दम खम से अपनी ताकत झोंक दिया। अधिवक्ता लखन लाल गर्ग ने जीत हासिल किया है।
जानकारी के मुताबिक तहसील संघ अध्यक्ष के चुनाव में तीन प्रत्याशियों में बलराम त्रिपाठी , लखन लाल गर्ग और नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने अपनी किस्मत आजमाई जिसमें लखन लाल गर्ग को 101 मत व बलराम त्रिपाठी को 80 मत जबकि नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने 10 मत पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।जीत हासिल करके लखन लाल गर्ग जब तहसील परिसर से बाहर निकले उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अप्रैल26 आंधी ने उजाड़े खेत-घर: विधायक गुलाम सरवर ने मांगा मुआवजा*
प्रयागराज28अप्रैल26*संतों के विवाद में पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण का बैंक खाता सीज
फतेहपुर28अप्रैल26*मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप, BJP नेता फरार, ₹25 हजार का इनाम घोषित