कौशाम्बी26नवम्बर24*प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में छाया रहा सरकारी जमीनों में कब्जे का मामला*
*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा मंझनपुर तहसील के नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा से आये दिन प्रशासन के पास राजस्व संबंधित मामले की शिकायते पहुँचती रहती है जिस पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम दंगल मैदान में किया।जिसमें एडीएम अरुण कुमार गौड़ और मंझनपुर एसडीएम आकाश सिंह पहुँचे।पश्चिम शरीरा के बच्चा लाल ने बताया कि 2007 में कृषि के लिए पट्टा मिला है जिसपर गांव के ही लोग कब्जा किये है।दुर्गा सिंह के डेरा के चंद्रपाल,बद्री प्रसाद,फूलचंद ने बताया कि गांव समाज की भूमि पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर बाउंड्रीवाल,शौचालय बना लिया है और तालाब की भूमि को अपनी भूमिधरी बताकर बेच दिया है।पूरब शरीरा के जितेंद्र साहू ने बताया कि बनी चकमार्ग को तोड़कर अपने खेत मे मिला लिया।संतगाडगे नगर के सभासद बीरेंद्र सोनी ने बताया कि वार्ड के आसमा बानो को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है जोकि अपात्र है।अटल नगर के सभासद बैजनाथ,धीरेंद्र कुमार सहित ग्रामीणो ने बताया कि नहर से संतोष कोरी के घर तक नाली निर्माण न होने से जलभराव बना रहता है सहित 13 शिकायतें आई।जिसमे पांच टीमें बनाई गई जिसमें एक राजस्व निरीक्षक, तीन लेखपाल को शामिल किया गया।मामले को निस्तारण के लिए टीमो को मौके पर भेजा गया।इस दौरान तहसीलदार अंतराम अग्रवाल, नायब तहसीलदार मधु जैन, मोबिन अहमद,लेखपाल सुलतान अहमद,रोहित अग्रहरि,कुलदीप शुक्ला सहित मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा अपहरण व हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अभियुक्त को 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 29 अक्टूबर 26*बादलों की ओट में छिपे सूर्यदेव, करवा चौथ पर चांद के दीदार की चिंता