कौशाम्बी26जून*महिला जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों का लगा ताता*
*कौशांबी जिले की महिला लेखपाल साधना सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर चारों ओर खुशी की लहर*
*कौशांबी* तीन दिन पहले लेखपाल संघ के चुनाव में साधना सिंह जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब लेखपाल संघ के चुनाव में किसी महिला को जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर प्रतिनिधित्व करने का मौका लेखपालों ने दिया हो साधना सिंह के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सिराथू तहसील प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर माल्यार्पण कर साधना सिंह का जोरदार स्वागत किया गया लेकिन उसके बाद लगातार तीन दिनों से साधना सिंह को बधाई देने वालों का लंबा ताता लगा हुआ है जिले के लेखपालों के साथ-साथ अन्य जनपदों के लेखपालों ने भी साधना सिंह को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर हैं और संगठन के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए वह संघर्ष करने को तैयार हैं उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संघर्ष किया जाएगा

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*