कौशाम्बी26अगस्त*जलजमाव की समस्या से जूझ रहा नगर पंचायत चरवा*
*जल निकासी के नाम पर लाखों का बजट खर्च करने के बाद भी समस्या बनी जस की तस*
*कौशाम्बी।* नगर पंचायत चरवा में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के नाम पर अधिशासी अधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2022 में सरकारी खजाने से लाखों रुपए की रकम खर्च कर दी है लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नगर पंचायत क्षेत्र में नहीं हो सकी है अभिलेखों में सरकारी रकम खर्च कर जमकर कमीशन खोरी हुई है नगर पंचायत के मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारी भी अधिशासी अधिकारी की मीठी मीठी बातों से गुमराह हो रहे हैं हल्की बारिश के बाद नगर पंचायत चरवा की गली गली में जलभराव होने लगा है आम जनता जलभराव की समस्या से जूझ रही हैं बारिश होते ही नाली का गंदा पानी गलियों में बहता है जिससे लोगों को निकलने में दिक्कतें होती हैं नगर पंचायत चरवा क्षेत्र की कई सड़कों में जलभराव बना रहता है विकास कार्यों के नाम पर नगर पंचायत चरवा में अधिकारियों के संरक्षण में जमकर कमीशन खोरी का खेल चल रहा है निर्माण कार्यों के नाम पर मानक विहीन निर्माण कराए गए हैं जिससे समय के पूर्व नाली नाला ध्वस्त हो रहे हैं अव्यवस्था के चलते पूरे नगर पंचायत चरवा क्षेत्र में जल जमाव से नगरवासी जूझ रहे हैं। नगर पंचायत में पल रहे भ्रष्टाचार और अधिशासी अधिकारी के कमीशन खोरी की बार-बार शिकायत अधिकारियों से हो रही है लेकिन जांच के नाम पर लीपापोती कर जांच अधिकारी भी कमीशन खोरी तक सीमित रह गए हैं जिससे नगर पंचायत चरवा दुर्दशा का शिकार हो चुकी है नगर पंचायत चरवा क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर धांधली के मामले की यदि शासन स्तर से उच्च स्तरीय जांच कराई गई तो अधिशासी अधिकारी की मुसीबत बढ़ सकती है।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟