कौशाम्बी25अप्रैल24*लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आईजी जोन ने लिया जायजा*
*निरीक्षण कर संबंधित के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए*
*कौशाम्बी।**लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आईजी जोन ने जायजा लिया तैयारियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आईजी जोन प्रयागराज प्रेम गौतम कौशाम्बी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।इस दौरान आईजी जोन प्रयागराज को पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में गार्द द्वारा सलामी दी गई। आईजी ने एसपी के साथ लोकसभा चुनाव नामांकन स्थल का निरीक्षण किया तथा समुचित सुरक्षा व्ययस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तत्पश्चात दुर्गा भाभी सभागार में एसपी सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं चुनाव सेल के साथ लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी अशोक कुमार वर्मा एवं सीओ सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे हैं।

More Stories
बांदा10मार्च 26*डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन*
रोहतास 10 मार्च 26*डीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन, एवं सासाराम स्टेशनों पर चला सघन टिकट जांच अभियान*
मथुरा 10 मार्च 26 *गिलट आभूषण व्यवसायी वार्षिक सेल महोत्सव 13 मार्च गोवर्धन में होगा*