कौशाम्बी24मार्च2024*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमीम आलम को मिली बड़ी जिम्मेदारी*
*पार्टी के प्रति समर्पित होने व जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों को देखते अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनाये गए शमीम*
*कोखराज कौशाम्बी* सिराथू विधानसभा के भावी प्रत्यासी शमीम आलम को कांग्रेस पार्टी के प्रति लगातार 35 वर्षो से कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान व समर्पण को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश पर शमीम आलम को अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति की गई है शमीम आलम के अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर प्रदेश से लेकर जिले के तमाम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं को यह जानकारी मिली की पूर्व प्रत्यासी शमीम आलम को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनाया गया लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि शमीम आलम कांग्रेस को बुलंदियों पर ले जाएंगे।

More Stories
हरिद्वार2अगस्त26*हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, चंडीगढ़ के थे सभी युवक…
कानपुर नगर2अगस्त26**लाश को बेनाम लिख देना आसान था,लेकिन उस घर की चीख़ों का हिसाब कौन देगा?
वाराणसी2अगस्त26*वाराणसी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने पकड़ा दुर्लभ प्रजाति के कछुए*