कौशाम्बी24अगस्त26*सिराथू के केजीबीवी में ड्रॉप-आउट रोकने के लिए भव्य पीटीएम का आयोजन*
*173 छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर बैठक में लिया हिस्सा।*
कौशाम्बी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिराथू में ड्रॉप आउट रोकने के लिए पीटीएम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है शिक्षक अभिभावक बैठक कार्यक्रम में 173 अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने विचार व्यक्त किया खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.प्रज्ञा सिंह ने नियमित उपस्थिति पर जोर दिया।त्योहार व कृषि कार्य के दौरान बच्चियों को घर न रोकने की अपील की शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में छात्राओं ने अभिभावकों के सामने अंग्रेजी पठन व समाचार वाचन प्रस्तुत किया।इस बैठक मे हर माह पीटीएम आयोजित करने और मेधावी छात्राओं को मंच देने का निर्णय लिया गया सभी अभिभावकों ने बच्चियों को नियमित विद्यालय भेजने की शपथ ली। इस दौरान विद्यालय वार्डेन अनिता नायक व समस्त स्टॉफ,विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष प्रीति पाण्डेय,स्वास्थ्य विभाग सिराथू की टीम एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प