कौशाम्बी23मई24*दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत*
*महगाव कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र में 12 मई को सड़क पार कर रहे ताराचंद उम्र 45 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी महगांव मस्जिद के पास पुरानी जीटी रोड पर सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए थे पुलिस ने घायल को मूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया फिर उसके बाद स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती कराया था लेकिन घायल की हालात में सुधार नहीं हुआ जिस पर परिजनों ने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज से निकाल कर के ताराचंद को तिल्हापुर के अरमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया इलाज के दौरान 22 मई की रात्रि उनकी मौत हो गई है मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार