कौशाम्बी21मई26*फरियादियों की समस्याओं को एसपी ने सुना एवं समाधान हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*कौशाम्बी।* पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा दिनांक 21.05.2026 को आमजनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए,जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए।

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*